मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर 2 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले की मीरापुर थाना पुलिस और बदमाशों के बीच शुक्रवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से घायल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका एक साथी फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश के पास से चोरी की दो बैट्री, एक कार और अवैध हथियार भी मिला है।
यूपी में झोलाछाप के इलाज से महिला की मौत, तीन पर केस दर्ज
शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 1 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में एक झोलाछाप डॉक्टर ने 32 साल की महिला को इंजेक्शन लगा दिया। बाद में उसकी मौत हो गई। इस मामले के संबंध में तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
जूनियर डॉक्टरों के वाकआउट के बीच पुलिस ने कोरियन मेडिकल एसोसिएशन के कार्यालयों पर...
सियोल, 1 मार्च (आईएएनएस)। देश के डॉक्टरों के सबसे बड़े समूह कोरियन मेडिकल एसोसिएशन (केएमए) के कुछ कार्यालयों पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की। एसोसिएशन के नेताओं पर प्रशिक्षु डॉक्टरों को हड़ताल के लिए उकसाने का आरोप है।
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार, दो फरार
ग्रेटर नोएडा, 1 मार्च (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में बीटा टू थाना पुलिस और बदमाशों के बीच गुरुवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से घायल एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके दो साथी फरार हो गए। पकड़े गए बदमाश के पास से चोरी की एक कार और अवैध हथियार भी मिला है।
बिहार : अदालत व पुलिस के बीच फंसे ‘भगवान’, शुक्रवार को कोर्ट पहुंचकर देंगे...
गोपालगंज, 29 फरवरी (आईएएनएस)। आपने अब तक भगवान को मंदिरों में देखा होगा, जहां श्रद्धालु उनकी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। लेकिन, बिहार के गोपालगंज में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां भगवान को अपनी पहचान बताने के लिए एक मार्च को अदालत में हाजिर किया जाएगा।
शादी समारोह में हर्ष फायरिंग करने वाला गिरफ्तार, गोली लगने से एक युवक हुआ...
ग्रेटर नोएडा, 29 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र के खेरली भाव में बुधवार को शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली से एक युवक घायल हो गया था। घायल जीशान को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दूल्हे की अजीबोगरीब शर्त से टली शादी, बैरंग लौटी बारात
रांची, 29 फरवरी (आईएएनएस)। वैवाहिक रस्म के दौरान दूल्हे की अजीबोगरीब शर्त की वजह से शादी टल गई और बारात को बैरंग लौटना पड़ा। वाकया झारखंड के गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र का है।
झारखंड के देवघर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर बाबा परिहस्त की मौत
देवघर, 29 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के देवघर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर बाबा परिहस्त का गुरुवार तड़के तीन बजे निधन हो गया। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात खून की उल्टियां होने के बाद उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां थोड़ी देर में ही उसने दम तोड़ दिया।
बीबीए के छात्र की हत्या करने वाले तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा, 29 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी के बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र यश मित्तल की हत्या करने वाले तीन आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली सेे तीनों घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
भारत, अमेरिका ने होमलैंड सुरक्षा वार्ता में की आतंकवाद, मनी लॉन्ड्रिंग पर चर्चा
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। यहां बुधवार को आयोजित उच्चस्तरीय भारत-अमेरिका होमलैंड सुरक्षा वार्ता में आतंकवाद, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर अपराध जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।











