हैदराबाद : चालान से बचने के लिए बीएमडब्ल्यू में लगाई रिमोट कंट्रोल फ्लिप नंबर...
हैदराबाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। हैदराबाद में ट्रैफिक पुलिस ने एक बीएमडब्ल्यू ड्राइवर को तब पकड़ा, जब उसने कथित तौर पर चालान से बचने के लिए अपनी कार की नंबर प्लेट में एक हाईटेक तरीके का इस्तेमाल किया था।
रांची में घरेलू सहायका की मौत के मामले में खुलासा, महिला सुपरवाइजर सहित दो...
रांची, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। रांची के कांके थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग घरेलू सहायिका की मौत के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी झारखंड सरकार में महिला सुपरवाइजर के तौर पर कार्यरत सुषमा कुमारी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
बोकारो में छात्रा हत्याकांड में थाना प्रभारी समेत 28 पुलिसकर्मी निलंबित, 8 महीने बाद...
बोकारो, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के बोकारो जिले में आठ महीने से लापता 18 वर्षीय छात्रा पुष्पा कुमारी महतो की हत्या का खुलासा होने के बाद एसपी ने संबंधित पिंड्राजोरा थाना के सभी 28 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
आंध्र प्रदेश: आय से अधिक संपत्ति मामले में सहायक आयुक्त सस्पेंड, पिछले महीने ही...
विजयवाड़ा, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश सरकार ने आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तारी के बाद एंडोमेंट्स विभाग की एक सहायक आयुक्त कालिंगिरी शांति को निलंबित कर दिया है।
बीएसएफ जवान की हत्या के बाद मणिपुर में तलाशी अभियान जारी, 21 अवैध बंकर...
इंफाल, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बीएसएफ जवान की हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार को लगातार तीसरे दिन उग्रवादियों को पकड़ने के लिए अपना संयुक्त तलाशी अभियान जारी रखा।
जगदलपुर में डीआरआई ने 16.528 किलो पैंगोलिन स्केल्स किया बरामद, तीन गिरफ्तार
रायपुर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की नागपुर क्षेत्रीय इकाई ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। अधिकारियों के अनुसार, मुंबई जोनल यूनिट के तहत काम कर रही डीआरआई की नागपुर यूनिट ने जगदलपुर में भारतीय पैंगोलिन के शल्क (स्केल्स) की अवैध तस्करी में शामिल एक सिंडिकेट को पकड़ने में सफलता हासिल की।
फर्रुखाबाद में ससुराल आए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या का आरोप
फर्रुखाबाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। जिले के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम ज्योंता में ससुराल आए एक युवक का शव आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला है। यह जानकारी फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
न्यू जर्सी के रेस्तरां में गोलीबारी, एक की मौत और कई घायल
वाशिंगटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के यूनियन टाउनशिप स्थित एक लोकप्रिय फास्ट-फूड चेन चिक-फिल-ए के आउटलेट पर हुई गोलीबारी ने पूरे इलाके को दहला दिया।
आगर मालवा में सरकारी अनाज की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 53 बोरी राशन जब्त
आगर मालवा, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा क्षेत्र में प्रशासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत मिलने वाले अनाज की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई की है। नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पीडीएस के चावल से भरे एक पिकअप वाहन को पकड़कर खाद्य विभाग के हवाले कर दिया।
झारखंडः उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की आशंका, रांची में 100 से...
रांची, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड में उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा से पहले पेपर लीक की सूचना पर पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 100 से भी अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ये सभी कथित तौर पर लीक हुए प्रश्नपत्र से तैयारी कर रहे थे।

