बिहार : सरसों के खेत से मिला युवती का जलता शव

गोपालगंज, 22 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को सरसों के खेत से जलता हुआ युवती का शव बरामद किया है। शव का अधिकांश हिस्सा जल चुका है। मृत युवती की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

बिहार में डेढ़ करोड़ रुपए का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

गोपालगंज, 22 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले में उत्पाद विभाग की एक टीम ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की सीमा के बलथरी चेक पोस्ट पर एक कंटेनर से डेढ़ करोड़ रुपए मूल्य का गांजा (मादक पदार्थ) जब्त किया। इस मामले में पंजाब के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

बिहार : प्रेमिका से विवाह में परिजन बने बाधक, तो युवक ने फंदा लगाकर...

सीतामढ़ी, 22 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के सीतामढ़ी जिले के नगर थाना क्षेत्र से एक युवक के प्रेम संबंध में आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि प्रेमिका से विवाह करने में जब परिवार वाले बाधक बने, तो युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

एलिवेटेड रोड पर पुलिस के सामने बैक गियर में दो किलोमीटर तक दौड़ाई कार

गाजियाबाद, 22 फरवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड का एक वीडियो सामने आया है। जिसे देख कर लोग हैरान हो रहे हैं कि यह कहीं किसी फिल्म का स्टंट सीन तो शूट नहीं हो रहा।

नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

नोएडा, 22 फरवरी (आईएएनएस) नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से घायल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन पर लूटपाट और चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं।

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर 22 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े गए बदमाश पर हत्या का प्रयास, लूट और गैंगस्टर एक्ट के 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

मेक्सिको में गिरोहों के बीच संघर्ष में 12 की मौत: राष्ट्रपति

मेक्सिको सिटी, 22 फरवरी (आईएएनएस)। मेक्सिको के दक्षिणी राज्य गुएरेरो में प्रतिद्वंद्वी आपराधिक गिरोहों के बीच टकराव में कम से कम 12 लोग मारे गए। यह जानकारी राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर ने दी।

ब्रिटेन में अवैध कर्मचारियों को रखने पर भारतीय रेस्तरां मालिक पर सात साल का...

लंदन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन में एक भारतीय रेस्तरां और टेकअवे के मालिक को काम के अधिकार की जांच किए बिना बांग्लादेश से तीन अवैध श्रमिकों को काम पर रखने के लिए 2031 तक किसी कंपनी का निदेशक रहने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

ब्रिटेन में भारतीय रेस्तरां मैनेजर की ‘हत्या’; संदिग्ध की आज अदालत में पेशी

लंदन, 21 फरवरी (आईएएनएस)। एक भारतीय रेस्तरां मैनेजर की हत्या के मामले में 24 वर्षीय एक व्यक्ति को बुधवार को ब्रिटेन की एक अदालत में पेश किया जाएगा। उसे पिछले सप्ताह काम से साइकिल से घर लौटते समय एक वाहन ने टक्कर मार दी थी।

‘दिल्ली चलो’: गुरुग्राम में सैकड़ों किसान हिरासत में

गुरुग्राम, 20 फरवरी (आईएएनएस)। गुरुग्राम के मानेसर इलाके में मंगलवार को सैकड़ों किसानों को उस समय हिरासत में ले लिया गया, जब उन्होंने 'दिल्ली चलो' आंदोलन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए दिल्ली की तरफ मार्च करने की कोशिश की।

खरी बात