गोद लेने के अधिकार को अनुच्छेद 21 के तहत मौलिक अधिकार का दर्जा नहीं...

नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि गोद लेने के अधिकार को भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मौलिक अधिकार का दर्जा नहीं दिया जा सकता है।

बनभूलपुरा हिंसा मामला : 12 दिन बाद हटा कर्फ्यू

हल्द्वानी,20 फरवरी (आईएएनएस)। हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा मामले में मंगलवार को एक नया आदेश सामने आया। नैनीताल की डीएम वंदना सिंह ने बनभूलपुरा में स्थिति सामान्य देखने के बाद कर्फ्यू हटा दिया है। यह आदेश मंगलवार सुबह 5 बजे से लागू हो गया। 12 दिनों के बाद बनभूलपुरा से कर्फ्यू हटा है।

झारखंड के देवघर में घर में घुसकर दंपति की हत्या

देवघर, 20 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के देवघर में घर में घुसकर एक दंपति की हत्या कर दी गई। वारदात सोमवार देर रात की है। लोगों ने हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर में ही एक बॉक्स में छिप गया था। हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।

मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, कैब चालक के साथ की थी लूटपाट

गाजियाबाद, 20 फरवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम पुलिस ने सोमवार देर रात एक बदमाश को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। बदमाश की निशानदेही पर जब पुलिस उसके हथियार को रिकवर करने उसके साथ मौके पर पहुंची, तो उसने झाड़ियां में छुपाए असलहे से पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, इससे बदमाश घायल हो गया। आरोपी नेे 13 फरवरी को एक मीडिया हाउस के कैब ड्राइवर से अपने दो साथियों के साथ बंदूक के बल पर लूटपाट की थी। आरोपी पर लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं।

जामताड़ा में स्कूली बच्चे बन रहे साइबर क्राइम के मास्टर, आठवीं व दसवीं के...

जामताड़ा, 20 फरवरी (आईएएनएस)। जामताड़ा के आठवीं और दसवीं क्लास के दो छात्रों ने लोगों को झांसा देकर कम से कम 50 लाख रुपए की ठगी की। धनबाद जिले की साइबर पुलिस ने दोनों को टुंडी प्रखंड से गिरफ्तार किया। दोनों एक साथ मिलकर मोबाइल कॉल और अन्य ऑनलाइन हथकंडों के जरिए तीन-चार साल से ठगी की वारदात अंजाम दे रहे थे। उनके पास से पुलिस ने छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

यमन में हौथी विद्रोहियों के मिसाइल हमले के बाद चालक दल ने जहाज छोड़ा

लंदन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अदन की खाड़ी में यमन के हौथी विद्रोहियों द्वारा किए गए हमले के बाद एक वाणिज्यिक जहाज के चालक दल ने अपना जहाज छोड़ दिया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर 19 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के थाना भोपा पुलिस व हिस्ट्रीशीटर बीच सोमवार तड़के मुठभेड हुई। पुलिस ने गोली लगने से घायल बदमाश को गिरफ्तार कर ल‍िया, जबकि अन्य दो बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। पकड़े गए बदमाश पर आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।

झारखंड के हजारीबाग में प्रलोभन लेकर मतांतरण पर हंगामा, छह हिरासत में

रांची, 19 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग में कथित रूप से प्रलोभन देकर मतांतरण कराने को लेकर हंगामा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।

संदेशखाली: राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखी चिट्ठी में सुकांत मजूमदार ने की पीड़िता की...

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाला के उत्तर 24 परगना जिले का संदेशखाली इन दिनों चर्चा के केंद्र में है। यहां से जिस तरह की खबरें सामने आ रही हैंं, वह किसी को भी झकझोर देने के लिए काफी है। वहीं संदेशखाली में हो रहे विरोध प्रदर्शन ने पश्चिम बंगाल की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है। वहां एक तरफ ममता बनर्जी की पार्टी और वह स्वयं संदेशखाली के मुद्दे पर बचाव की मुद्रा में नजर आ रही हैं, तो दूसरी तरफ भाजपा और कांग्रेस जैसे तमाम दल इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले खड़े हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैंने राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन को पत्र लिखा है और उस पीड़िता की पहचान उजागर करने के संबंध में तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया है। जिसने साहसपूर्वक पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा संदेशखाली में दोषियों के खिलाफ एक वीडियो बयान दर्ज कराया और उसके बाद उसे जो उत्पीड़न झेलना पड़ा।

कुएं का पानी पीने पर दलित बच्चों की पिटाई : पटवारी

भोपाल 19 फरवरी( आईएएनएस)। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए दलित मासूमों की कुएं से पानी पीने पर पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है।

खरी बात