एलिवेटेड रोड पर पुलिस के सामने बैक गियर में दो किलोमीटर तक दौड़ाई कार
गाजियाबाद, 22 फरवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद के एलिवेटेड रोड का एक वीडियो सामने आया है। जिसे देख कर लोग हैरान हो रहे हैं कि यह कहीं किसी फिल्म का स्टंट सीन तो शूट नहीं हो रहा।
नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
नोएडा, 22 फरवरी (आईएएनएस) नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार देर रात मुठभेड़ हो गई। इसमें गोली लगने से घायल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन पर लूटपाट और चोरी के दर्जनों मामले दर्ज हैं।
मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर 22 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुधवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहा। पकड़े गए बदमाश पर हत्या का प्रयास, लूट और गैंगस्टर एक्ट के 10 से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
‘दिल्ली चलो’: गुरुग्राम में सैकड़ों किसान हिरासत में
गुरुग्राम, 20 फरवरी (आईएएनएस)। गुरुग्राम के मानेसर इलाके में मंगलवार को सैकड़ों किसानों को उस समय हिरासत में ले लिया गया, जब उन्होंने 'दिल्ली चलो' आंदोलन के साथ एकजुटता दिखाने के लिए दिल्ली की तरफ मार्च करने की कोशिश की।
गोद लेने के अधिकार को अनुच्छेद 21 के तहत मौलिक अधिकार का दर्जा नहीं...
नई दिल्ली, 20 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली उच्च न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि गोद लेने के अधिकार को भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मौलिक अधिकार का दर्जा नहीं दिया जा सकता है।
बनभूलपुरा हिंसा मामला : 12 दिन बाद हटा कर्फ्यू
हल्द्वानी,20 फरवरी (आईएएनएस)। हल्द्वानी बनभूलपुरा हिंसा मामले में मंगलवार को एक नया आदेश सामने आया। नैनीताल की डीएम वंदना सिंह ने बनभूलपुरा में स्थिति सामान्य देखने के बाद कर्फ्यू हटा दिया है। यह आदेश मंगलवार सुबह 5 बजे से लागू हो गया। 12 दिनों के बाद बनभूलपुरा से कर्फ्यू हटा है।
झारखंड के देवघर में घर में घुसकर दंपति की हत्या
देवघर, 20 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के देवघर में घर में घुसकर एक दंपति की हत्या कर दी गई। वारदात सोमवार देर रात की है। लोगों ने हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह घर में ही एक बॉक्स में छिप गया था। हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है।
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, कैब चालक के साथ की थी लूटपाट
गाजियाबाद, 20 फरवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद के थाना इंदिरापुरम पुलिस ने सोमवार देर रात एक बदमाश को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। बदमाश की निशानदेही पर जब पुलिस उसके हथियार को रिकवर करने उसके साथ मौके पर पहुंची, तो उसने झाड़ियां में छुपाए असलहे से पुलिस पर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, इससे बदमाश घायल हो गया। आरोपी नेे 13 फरवरी को एक मीडिया हाउस के कैब ड्राइवर से अपने दो साथियों के साथ बंदूक के बल पर लूटपाट की थी। आरोपी पर लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं।
जामताड़ा में स्कूली बच्चे बन रहे साइबर क्राइम के मास्टर, आठवीं व दसवीं के...
जामताड़ा, 20 फरवरी (आईएएनएस)। जामताड़ा के आठवीं और दसवीं क्लास के दो छात्रों ने लोगों को झांसा देकर कम से कम 50 लाख रुपए की ठगी की। धनबाद जिले की साइबर पुलिस ने दोनों को टुंडी प्रखंड से गिरफ्तार किया। दोनों एक साथ मिलकर मोबाइल कॉल और अन्य ऑनलाइन हथकंडों के जरिए तीन-चार साल से ठगी की वारदात अंजाम दे रहे थे। उनके पास से पुलिस ने छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर 19 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के थाना भोपा पुलिस व हिस्ट्रीशीटर बीच सोमवार तड़के मुठभेड हुई। पुलिस ने गोली लगने से घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य दो बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। पकड़े गए बदमाश पर आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।











