कुएं का पानी पीने पर दलित बच्चों की पिटाई : पटवारी

भोपाल 19 फरवरी( आईएएनएस)। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए दलित मासूमों की कुएं से पानी पीने पर पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष पहुंच रही हैं संदेशखाली, लौटकर राष्ट्रपति को सौंपेंगी ज्ञापन

नई दिल्ली,19 फरवरी (आईएएनएस)| राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ हुई हिंसा की जांच के लिए दिल्ली से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गई हैं। महिला आयोग का कहना है कि संदेशखाली से परेशान करने वाली खबर आई है। इससे पहले महिला आयोग की एक सदस्य संदेशखाली हिंसा की जांच के लिए पश्चिम बंगाल गई थी। लेकिन पुलिस ने उसे काम नहीं करने दिया। अब महिला आयोग की अध्यक्ष यहां से लौट के बाद राष्ट्रपति को इस संबंध में ज्ञापन सौंपेंगी।

लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव व डीजीपी को किया...

नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा के लोकसभा सांसद सुकांत मजूमदार द्वारा दुर्व्यवहार, क्रूरता और जानलेवा चोट पहुंचाने के मामले में की गई शिकायत को लेकर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव भगवती प्रसाद गोपालिका, पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार, उत्तर 24 परगना के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट शरद कुमार द्विवेदी, बशीरहाट जिले के पुलिस अधीक्षक हुसैन मेहदी रहमान और अतिरिक्त एसपी पार्थ घोष को आज तलब किया हुआ है।

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा : 10 लाख में हुई थी डील, युवती ने अपने...

गाजियाबाद, 18 फरवरी, (आईएएनएस)। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में एसटीएफ नोएडा ने शनिवार को गाजियाबाद से नकल करती एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गाजियाबाद स्थित लोनी क्षेत्र में सीआरएस पब्लिक स्कूल में महिला अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के बाहर कार में बैठे सॉल्वर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करा रहे थे। 17 फरवरी को शनिवार शाम की पाली में युवती यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा दे रही थी। इस दौरान युवती ने अपने कपड़ो के अंदर ब्लूटूथ डिवाइस छिपाया हुआ था। कक्ष निरीक्षक द्वारा शक होने पर युवती की तलाशी लेने पर उसके अंदरुनी वस्त्रों में ब्लूटूथ डिवाइस पाया गया।

कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, छह घायल

रामानगर, 17 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के रामनगर जिले के चन्नापटना शहर के पास शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

विदिशा में ऑनलाइन गेम से कर्जदार हुए इंजीनियरिंग छात्र ने की खुदकुशी

विदिशा 17 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में ऑनलाइन गेम की लत ने इंजीनियरिंग के एक छात्र की जान ले ली। उस पर ऑनलाइन गेम के चलते छह- सात लाख रुपए का खर्च हो गया था।

भाटापारा में रेत के अवैध खनन पर कार्रवाई, 57 वाहन जब्त

रायपुर, 17 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार- भाटापारा जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ अभियान जारी है। इस कार्रवाई में चेन माउंटेन मशीन सहित 57 वाहन जब्त किए गए हैं। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई का व्यापक अभियान जारी है।

झारखंड में रेलवे ट्रैक पर मिले क्षत-विक्षत चार शव

रांची, 17 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में केंदपोसी-तालाबुरू के बीच रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सभी शव क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं।

जेवर एयरपोर्ट के आसपास भूमाफिया एक्टिव, अफसरों ने रोकी 350 फाइलें

ग्रेटर नोएडा, 17 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बना रहे जेवर एयरपोर्ट के आसपास भूमाफिया भी एक्टिव हो गए हैं। भूमिया अधिग्रहण होने वाली जमीनों पर पहले से ही कब्जा कर उसे पर अवैध निर्माण कर रहे हैं, ताकि मुआवजे की राशि को बढ़ाया जा सके और लोगों को ठगा जा सके।

इंदौर में पकड़े गए पांच वन्य प्राणी तस्कर भेजे गए जेल

इंदौर 17 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में वन्य प्राणियों की तस्करी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

खरी बात