रांची में एडवोकेट हत्याकांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा, मुठभेड़ के बाद तीन...
रांची, 4 अगस्त (आईएएनएस)। रांची पुलिस ने एडवोकेट गोपी कृष्ण हत्याकांड का 48 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए की गई छापेमारी के दौरान मुठभेड़ भी हुई। इसमें पुलिस की गोली से एक बदमाश रौशन मुंडा घायल हो गया। उसे पैर में गोली लगी है और पुलिस हिरासत में उसका इलाज चल रहा है।
दिल्ली : पूर्व आईआरएस अधिकारी के घर लूटपाट की कोशिश, बदमाशों को पुलिस ने...
नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार देर रात बदमाशों ने एक पूर्व आईआरएस अधिकारी के घर लूटपाट की कोशिश की। हालांकि, परिवार के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए एक बदमाश को एक कमरे में बंद कर दिया। हालांकि, दूसरा बदमाश दीवार फांद कर भागने में कामयाब रहा।
रांची में पकड़ी गई ब्राउन शुगर की फैक्ट्री, 5.33 करोड़ के नशीले पदार्थ व...
रांची, 3 अगस्त (आईएएनएस)। रांची में ड्रग्स और नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल में पुलिस ने ब्राउन शुगर बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। मौके से पांच करोड़ का ब्राउन शुगर, 33 लाख की अफीम, 15 लाख रुपए नकद, पांच मोबाइल, एक कार और ब्राउन शुगर बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण जब्त किए गए।
महाराष्ट्र के सतारा में युवक ने प्रेमिका को चौथी मंजिल से नीचे फेंका, मौत
सतारा, 1 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने शक होने पर अपनी ही प्रेमिका को इमारत की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
बिहार : बाल सुधार गृह से आधी रात को ताला तोड़कर फरार पांच बच्चों...
बेगूसराय, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले के बाल सुधार गृह से रविवार आधी रात को ताला तोड़कर फरार हुए पांच बच्चों को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चों को बाल सुधार गृह के निदेशक को सौंप दिया है।
दिल्ली की मेयर ने बेसमेंट में चलाए जा रहे कोचिंग सेंटरों के खिलाफ सख्त...
नई दिल्ली, 28 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने एमसीडी कमिश्नर को राष्ट्रीय राजधानी में नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग संस्थानों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने के सख्त आदेश दिए हैं।
रीवा में मुरुम में जिंदा दफनाने की कोशिश के मामले में एक गिरफ्तार, दो...
रीवा/भोपाल, 21 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के मनगवां अंतर्गत हिनौता कोठार गांव में जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद में दो महिलाओं पर डंपर से मुरुम डालकर जिंदा दफनाने की कोशिश करने का वीडियो सामने आया है। इस मामले में एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, वहीं दो की तलाश जारी है।
सासाराम में छत से गिरे दंपति, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल
रोहतास, 20 जुलाई (आईएएनएस)। रोहतास जिले के लोहरा डीह गांव में हुए एक हादसे में एक दंपति घर की छत से नीचे गिर गए। हादसे में पति नरेश पासवान की मौत हो गई, जबकि पत्नी पवित्री देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।
महाराष्ट्र: जलगांव में हिट एंड रन केस, महिला को कार ने मारी जोरदार टक्कर,...
जलगांव, 19 जुलाई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के जलगांव जिले में हिट एंड रन का एक और मामला सामने आया है। एक कार सवार ने सड़क पर खड़े लोगों को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बच्चों सहित चार महिलाएं घायल हो गईं। घटना गुरुवार शाम की है।
किडनी रैकेट : यूपी सरकार ने बनाई 5 सदस्यीय टीम, यथार्थ मैनेजमेंट से हुई...
ग्रेटर नोएडा, 17 जुलाई (आईएएनएस)। दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने किडनी रैकेट कांड का खुलासा करते हुए एक नामी अस्पताल की डॉक्टर विजया राजकुमारी समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिसमें 3 बांग्लादेशी नागरिक भी थे। इस रैकेट के तार दिल्ली से सटे नोएडा के कई अस्पतालों से भी जुड़े हुए पाए गए हैं, जिसमें अभी तक दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। अब इस मामले की जांच उत्तर प्रदेश शासन की तरफ से भी की जाएगी।











