आईएएस अधिकारी संजीव हंस व राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव के ठिकानों पर...
नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी संजीव हंस और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के तहत मंगलवार को बिहार, दिल्ली और पुणे में कई ठिकानों पर छापेमारी की। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1997 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हंस वर्तमान में बिहार ऊर्जा विभाग में प्रधान सचिव के पद पर हैं, जबकि गुलाब यादव 2015 से बिहार विधानसभा में झंझारपुर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सूत्रों ने संकेत दिया कि ये छापे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर केंद्रित धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत मारे गए।
बिहार : जीतन सहनी का अंतिम संस्कार, बड़े बेटे मुकेश सहनी ने दी मुखाग्नि
दरभंगा (बिहार), 16 जुलाई (आईएएनएस)। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की सोमवार रात चाकू गोदकर हत्या कर दी। मंगलवार शाम उनका अंतिम संस्कार किया गया। पूर्व मंत्री और उनके बड़े पुत्र मुकेश सहनी ने उन्हें मुखाग्नि दी।
बिहार : पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की निर्मम हत्या, सीएम नीतीश ने...
दरभंगा/पटना, 16 जुलाई (आईएएनएस)। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की अज्ञात अपराधियों ने सोमवार की देर रात हत्या कर दी। मंगलवार की सुबह इनका शव दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित उनके आवास से बरामद किया गया। इधर, इस ख़बर के पटना पहुंचने के बाद प्रदेश की सियासत गर्म हो गई। इस घटना के बहाने विपक्ष जहां प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है, वहीं सत्ता पक्ष अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुकेश सहनी को फोन कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया है।
एक घटना के चलते बिहार में जंगलराज कहना उचित नहीं : जीतन राम मांझी
गया, 16 जुलाई (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। एक राजनेता के पिता की हत्या हुई है, यह सोचनीय विषय है।
मुस्लिम समुदाय के युवकों ने कोतवाली के सामने लगाए आपत्तिजनक नारे
अमेठी, 15 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के अमेठी के मुसाफिरखाना कस्बे में रविवार शाम मुस्लिम समुदाय के युवकों ने मुहर्रम के पूर्व एक जुलूस निकाला। जुलूस के मुसाफिरखाना कोतवाली के सामने पहुंचने पर उसमें शामिल युवकों ने "हिंदुस्तान में रहना है तो या हुसैन कहना है" के नारे लगाए गए। नारे के सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने इसका संज्ञान लिया और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
एलन मस्क ने की ट्रंप के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। टेस्ला और स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनके प्रति अपना पूर्ण समर्थन जताया है।
रांची में चाकू गोदकर युवक की हत्या, राज्यपाल ने दो दिन पहले कानून-व्यवस्था पर...
रांची, 13 जुलाई (आईएएनएस)। रांची शहर के मोरहाबादी मैदान के पास शनिवार शाम एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मारे गए युवक का नाम राजू उर्फ कतरनी है। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में एक आरोपी गिरी नेपाली को गिरफ्तार किया है।
पंजाब में नशे से उजड़ा एक और परिवार, मानसा में ओवरडोज से युवक की...
मानसा, 11 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब सरकार नशे को खत्म करने के बड़े-बड़े दावे करती है लेकिन नशे से मौत की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला पंजाब के मानसा जिले के कोटडा गांव से सामने आया है, जहां 28 साल के एक नौजवान की मौत होने के बाद गांव में डर का माहौल पैदा हो गया है।
ग्रेटर नोएडा : पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया
ग्रेटर नोएडा, 11 जुलाई (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने वांछित चार बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रबूपुरा थाना क्षेत्र में सात जुलाई को ग्राम भोयरा में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था।
संविधान की हंसी उड़ाते कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के भतीजे का वीडियो वायरल, पुलिस...
सहारनपुर, 5 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की सहारनपुर सीट से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के भतीजे हमजा मसूद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह संविधान का अपमान करते नजर आ रहा है।











