भारतीय कंपनियों पर 2023 में हर दिन हुए औसत 9 हजार ऑनलाइन हमले :...

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। साइबर अपराधियों की ओर से 2023 में भारतीय कंपनियों पर औसत 9,000 साइबर हमले प्रतिदिन किए गए हैं। सोमवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में ये खुलासा किया गया।

बेंगलुरु रेव पार्टी : तेलुगु एक्‍ट्रेस हेमा ने पुलिस के सामने पेश होने के...

बेंगलुरु, 27 मई (आईएएनएस)। बेंगलुरु रेव पार्टी मामले में तेलुगु एक्‍ट्रेस हेमा ने केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) की एंटी-नारकोटिक्स विंग के सामने पेश होने के लिए समय मांगा है।

बिजनौर में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिजनौर, 24 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में 16 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। घटना एक दिन पहले की है।

थार से स्टंट करने वाला गिरफ्तार, गाड़ी सीज (लीड-1)

नोएडा, 24 मई (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस ने खतरनाक तरीके से स्टंट करते थार गाड़ी चलाने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मोडीफाइड थार को भी सीज कर दिया है।

न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन से लुप्तप्राय प्रजाति के 10 कछुए बरामद

गुवाहाटी, 18 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अवैध रूप से ले जाए जा रहे लुप्तप्राय प्रजातियों के 10 जिंदा कछुए बरामद किए।

स्वाति मालीवाल मामला : राष्ट्रीय महिला आयोग ने केजरीवाल के पीएस को किया तलब

नई दिल्ली, 16 मई (आईएएनएस)। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने स्वत: संज्ञान लिया है। एनसीडब्ल्यू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार को शुक्रवार को पेश होने के लिए समन जारी किया है।

मुंबई में 14 मौतों के बाद खुुली अधिकारियों की आंख, अब हटाए जाएंगे अवैध...

मुंबई, 14 मई (आईएएनएस)। मुंबई में सोमवार को आई आंधी में एक विशाल होर्डिंग के गिरने और 14 लोगों की मौत होने के बाद अब अधिकारी गहरी नींद से जगे हैं। मुंबई उपनगरीय जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एमएसडीडीएमए) ने मापदंडों का उल्लंघन कर लगाए गए सभी अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई का फैसला किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

असम में इंजीनियर के घर मिली भारी नकदी, गिरफ्तार

गुवाहाटी, 13 मई (आईएएनएस)। असम की विजिलेंस एवं एंटी करप्शन टीम ने गुवाहाटी के उत्तरी लखीमपुर सर्कल में सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग विभाग में तैनान एक्जीक्यूटिव इंजीनियर जयंत गोस्वामी के घर हंगेराबाड़ी में छापेमारी की। घर की तलाशी के दौरान टीम ने 79,87,500 रुपये की नकदी बरामद की। इसे जब्त कर गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया गया।

नोएडा : लिफ्ट का ब्रेक फेल, चौथी मंजिल से सीधे 25वें मंजिल पहुंची, छत...

नोएडा, 13 मई (आईएएनएस)। नोएडा की एक हाई राइज सोसायटी में रविवार देर रात एक लिफ्ट नियंत्रण से बाहर हो गई और वह सीधे 25वीं मंजिल पर जाकर छत तोड़ने के बाद ही रुकी। हाससे में तीन लोग घायल हो गये। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटे नहीं आई हैं।

एक्स ने अप्रैल में भारत में 1.8 लाख से ज्यादा अकाउंट्स किए बैन

नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। एलन मस्क द्वारा संचालित एक्स कॉर्प ने 26 मार्च से 25 अप्रैल के बीच भारत में 184,241 अकाउंट्स पर बैन लगा दिया। इनमें ज्यादातर अकाउंट बाल यौन शोषण और गैर-सहमति नग्नता को बढ़ावा देने वाले थे।

खरी बात