हनुमान ध्वज हटाने का विवाद : कर्नाटक पुलिस के खिलाफ हिंदू कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

मांड्या, 11 मई (आईएएनएस)। हनुमान ध्वज हटाने के विवाद के संबंध में हिंदू कार्यकर्ताओं को नोटिस देने व उनका उत्पीड़न करने के विरोध मेें हिंदू संगठनों और अधिवक्ताओं का एक वर्ग राज्य पुलिस के खिलाफ कर्नाटक के मांड्या जिले के केरागोडु गांव में शनिवार को विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

साइबर धोखाधड़ी : डीओटी ने 28,200 मोबाइल फोन ब्लॉक करने, 20 लाख कनेक्शनों के...

नई दिल्ली, 10 मई (आईएएनएस)। नागरिकों को डिजिटल खतरों से बचाने के प्रयास में दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (टीएसपी) को 28,200 मोबाइल हैंडसेट को ब्लॉक करने और संबंधित 20 लाख मोबाइल कनेक्शन के दोबारा सत्यापन के निर्देश जारी किए हैं।

ईडी ने केजरीवाल की जमानत याचिका के विरोध में कहा, ‘चुनाव प्रचार का अधिकार...

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)। शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से एक दिन पहले गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनकी जमानत का विरोध किया। ईडी ने कहा है कि सामान्य नागरिक की तुलना में एक राजनेता किसी विशेषाधिकार का दावा नहीं कर सकता। अपराध करने पर उसे किसी अन्य नागरिक की तरह ही गिरफ्तार और हिरासत में लिया जा सकता है।

‘मैं जा रहा हूं, मुझे नहीं पढ़ना, पांच साल बाद लौटूंगा’, मैसेज कर छात्र...

कोटा, 9 मई (आईएएनएस)। कोटा में इंजीनियरिंग, मेडिकल आदि परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र आए दिन तनाव के कारण आत्मघाती कदम उठाते रहते हैं। नवीनतम घटना में यहां रहकर नीट की तैयारी कर रहा एक छात्र लापता हो गया। लापता होने के पहले उसने अपने परिजनों को लिखा, ‘मैं जा रहा हूं, मुझे नहीं पढ़ना, पांच साल बाद लौटूंगा।’

दिल्ली हाईकोर्ट ने डीपफेक तकनीक के नियमन की मांग वाली जनहित याचिका पर केंद्र...

नई दिल्ली, 8 मई (आईएएनएस)। दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को देश में डीपफेक तकनीक के अनियमित उपयोग से संबंधित एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से जवाब मांगा।

महाराष्ट्र के सांगोला गांव के मतदान केंद्र पर व्यक्ति ने 3 ईवीएम को आग...

सोलापुर, 7 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के माधा लोकसभा क्षेत्र के बगलवाड़ी गांव में मंगलवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना में एक व्यक्ति ने एक मतदान केंद्र पर पेट्रोल छिड़ककर कम से कम तीन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों को आग लगा दी।

हिंदू नेताओं को जान से मारने की धमकी देने वाला मौलाना सूरत में गिरफ्तार

सूरत, 5 मई (आईएएनएस)। हिंदू सनातन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपदेश राणा समेत अन्य हिंदू नेताओं को पाकिस्तान, नेपाल व अन्य देशों के लोगों के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी देने वाले मौलाना को सूरत क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया। मौलाना को कामरेज के कठोर गांव से पकड़ा गया। उसका नाम सोहेल अबुबकर बताया गया है।

तेलंगाना में 46 करोड़ रुपये के रिफंड धोखाधड़ी के आरोप में पांच जीएसटी अधिकारी...

हैदराबाद, 4 मई (आईएएनएस)। हैदराबाद पुलिस ने लगभग 46 करोड़ रुपये के जीएसटी रिफंड धोखाधड़ी के सात मामलों में पांच जीएसटी अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।

आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा हत्‍याकांड के तीन आरोपियों को मिली जमानत

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। दिल्‍ली हाई कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों में आईबी कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले में तीन आरोपियों को जमानत दे दी है।

दिल्ली के अस्पताल को ईमेल से मिली बम की धमकी

नई दिल्ली, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर इलाके में स्थित चाचा नेहरू अस्पताल को मंगलवार को बम होने के संबंध में एक ईमेल मिला, जिसके बाद अस्पताल परिसर को खाली करा लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

खरी बात