दिल्ली: लाजपत नगर में चोरी की वारदातों का खुलासा, एक शातिर चोर गिरफ्तार

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के लाजपत नगर थाना पुलिस की सतर्क और मुस्तैद टीम ने इलाके में हुई चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में चोरी का सामान भी बरामद किया है, जिसमें महंगे मोबाइल फोन, लैपटॉप और टैबलेट शामिल हैं।

बिहार: वैशाली में धू-धूकर जला किराना गोदाम, लाखों का नुकसान

वैशाली, 11 जनवरी (आईएएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के महनार थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटी चौक सिनेमा रोड पर शनिवार को देर रात एक किराना दुकान के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस आगजनी की घटना में गोदाम में रखा करीब 10 लाख रुपए से अधिक का सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग लगाने की यह पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

औरंगाबाद: आशा बहाली में रिश्वतखोरी का मामला, पीड़िता ने सीएमओ से लगाई न्याय की...

औरंगाबाद, 11 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के औरंगाबाद में बारुण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं की बहाली को लेकर कथित रिश्वतखोरी का मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पीड़ित महिलाओं ने जिला मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (सीएमओ) को आवेदन देकर न्याय की मांग की है।

मुंबई: मंत्री नितेश राणे के सरकारी बंगले के बाहर मिला संदिग्ध बैग, मचा हड़कंप

मुंबई, 11 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार में मंत्री नितेश राणे के सरकारी आवास सुवर्णगड बंगले के बाहर रविवार को एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, एक अज्ञात व्यक्ति बंगले के बाहर बैग रखकर मौके से चला गया था। बैग दिखाई देने के बाद तुरंत पुलिस और जांच एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई।

रेवाड़ी में पुलिस से मुठभेड़ में दो इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार

रेवाड़ी, 11 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच शनिवार देर रात जबरदस्त मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो इनामी बदमाश विकास और हर्ष तोतला घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

तुर्कमान गेट पत्थरबाजी मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 18 पकड़े गए

नई दिल्ली, 11 जनवरी (आईएएनएस)। तुर्कमान गेट इलाके में हुई पत्थरबाजी मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रविवार को दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन नई गिरफ्तारियों के साथ ही इस मामले में अब तक कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

इटावा: चॉकलेट का लालच देकर 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद आरोपी...

इटावा, 11 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के इटावा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। बसरेहर थाना क्षेत्र के एक गांव में सात साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न मामले में हुई कार्रवाई

तिरुवनंतपुरम, 11 जनवरी (आईएएनएस)। केरल के विधायक राहुल ममकूटथिल को रविवार तड़के उनके खिलाफ दर्ज तीसरी रेप की शिकायत मामले में गिरफ्तार किया गया।

बिहार: गोपालगंज में लापता युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में हत्या

पटना, 10 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के कटिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शनिवार को 9 जनवरी से लापता एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई।

मध्य प्रदेश के बेतूल में भगवा झंडे जलाने के आरोप में दो गिरफ्तार

बेतूल, 10 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश पुलिस ने शनिवार को बेतूल जिले के लोहिया कस्बे में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत लगाए गए भगवा झंडों को कथित तौर पर हटाने और जलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया।

खरी बात