त्रिपुरा के कुमारघाट में सांप्रदायिक झड़पों के बाद निषेधाज्ञा लागू, इंटरनेट बंद
अगरतला, 10 जनवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के कुमारघाट उपमंडल में शनिवार को दो समुदायों के बीच स्थानीय मेले के लिए चंदा वसूली को लेकर हुई झड़पों के बाद निषेधाज्ञा लागू कर दी गई और भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए। इस घटना में कम से कम पांच से छह लोग घायल हो गए, जबकि कुछ घरों में आग लगा दी गई।
दिल्ली पुलिस ने हथियार तस्कर महिला को किया गिरफ्तार, 4 अवैध पिस्तौल और मैगजीन...
नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (नॉर्दर्न रेंज) ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक खतरनाक सिंडिकेट की 67 वर्षीय महिला सदस्य रामबिरी को गिरफ्तार किया है।
मिसिसिपी में मास शूटिंग: 6 लोगों की हत्या, संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा
नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के मिसिसिपी में छह लोगों की गोली मारकर हत्या करने वाले हमलावर को हिरासत में ले लिया गया है। स्थानीय समाचार एजेंसियों और पुलिस के अनुसार, इस शख्स ने शुक्रवार देर रात गोलियां बरसाकर लोगों की जान ले ली थी।
कन्नड़ अभिनेता दर्शन की पत्नी को धमकी देने के मामले में छह आरोपियों के...
बेंगलुरु, 10 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने शनिवार को जेल में बंद कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन की पत्नी विजयलक्ष्मी को अश्लील और धमकी भरे संदेश भेजने के मामले में छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।
बेंगलुरु: महिला सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल से छेड़छाड़ के आरोप में रैपिडो ड्राइवर गिरफ्तार
बेंगलुरु, 10 जनवरी (आईएएनएस)। बेंगलुरु में एक महिला सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल के साथ छेड़छाड़ के आरोप में शनिवार को एक रैपिडो बाइक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया गया।
यूपी: सांसद चंद्रशेखर आजाद मेरठ हत्याकांड कांड के पीड़ित परिवार से मिलने के लिए...
नई दिल्ली/गाजियाबाद, 10 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मेरठ के सरधना में एक महिला की हत्या और उसकी बेटी के अपहरण के बाद विपक्षी दलों ने उत्तर प्रदेश सरकार की कड़ी आलोचना की है। जहां एक तरफ पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए विपक्षी नेताओं का जमावड़ा लग रहा है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और शांति व्यवस्था का हवाला देते हुए नेताओं की एंट्री पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है।
बांग्लादेश में एक और हिंदू युवक की गई जान, 500 टके के लिए युवक...
ढाका, 10 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामले में बांग्लादेश के सुनामगंज जिले के दिराई उपजिला में 500 बांग्लादेशी टका के कर्ज की वजह से हिंदू युवक को इतना प्रताड़ित किया गया कि उसने जहर खाकर जान दे दी।
पाकिस्तान में हिंदू युवक की हत्या पर फूटा अल्पसंख्यक समुदाय का गुस्सा, सड़कों पर...
नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू किसान कैलाश कोल्ही की हत्या की जानकारी सामने आई है। इस घटना के बाद से देश में अल्पसंख्यकों का गुस्सा फूट पड़ा। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदू कैलाश कोल्ही के हत्यारों को सजा देने की मांग कर रहे हैं।
नई दिल्ली : शालीमार बाग इलाके में महिला की गोली मारकर हत्या, जांच में...
नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली के शालीमार बाग थाना इलाके में शनिवार को एक महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से लोग सहमे हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के पीछे की असली वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
कोलकाता: लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में 5 गिरफ्तार
कोलकाता, 10 जनवरी (आईएएनएस)। कोलकाता पुलिस ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
