बिहार के शिवहर में राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया
पटना, 5 जनवरी (आईएएनएस)। नीतीश कुमार सरकार की भ्रष्टाचार विरोधी नीति के तहत बिहार की स्पेशल विजिलेंस यूनिट (एसवीयू) ने सोमवार को शिवहर जिले में एक और बड़ी कार्रवाई की। इस क्रम में एसवीयू ने एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
बिहार में अवैध रेत और पत्थर खनन माफियों पर कार्रवाई तेज हुई
पटना, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार सरकार ने अवैध रेत और पत्थर खनन के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। बिहार सरकार ने अवैध खनन माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए पिछले साल दिसंबर में राज्यव्यापी व्यापक अभियान की शुरुआत की।
हैदराबाद में चाइनीज मांझे के प्रति जीरो टॉलरेंस: पुलिस कमिश्नर सज्जनार
हैदराबाद, 5 जनवरी (आईएएनएस)। हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने सोमवार को कहा कि चाइनीज मांझे को लेकर जीरो टॉलरेंस होगा। चाइनीज मांजा पहले से ही तेलंगाना में प्रतिबंधित है।
यूपी : प्रयागराज में जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार के तीन लोगों की...
प्रयागराज, 5 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। घर के बड़े बेटे मुकेश पटेल ने जमीनी विवाद को लेकर अपने पिता राम सिंह और बहन साधना देवी के साथ भांजी आस्था की हत्या कर दी।
दिल्ली: लक्ष्मी नगर में जिम विवाद ने लिया खौफनाक रूप, परिवार पर बर्बर हमला
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक जिम चलाने को लेकर पुराना विवाद इतना भयानक हो गया कि दिनदहाड़े एक परिवार पर जानलेवा हमला हो गया।
ऑनलाइन सट्टेबाजी मामले में ईडी ने नौ ठिकानों पर तलाशी ली, यूट्यूबर से जुड़ी...
कोलकाता, 5 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कोलकाता क्षेत्रीय कार्यालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के मामले में दिल्ली, मुंबई, सूरत, लखनऊ और वाराणसी में नौ स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।
अल्मोड़ा: गोलू मंदिर के पास जंगल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
अल्मोड़ा, 5 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में डाना गोलू मंदिर के पास जंगल में अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन की टीम हरकत में आ गई। सूचना मिलने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर रवाना हो गईं और टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
बल्लारी हिंसा: कांग्रेस सरकार अपने ही कार्यकर्ता की हत्या पर पर्दा डाल रही: कुमारस्वामी
बेंगलुरु, 5 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली कर्नाटक सरकार बल्लारी शूटआउट मामले में साजिश के तहत अपने ही पार्टी कार्यकर्ता की हत्या पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारूढ़ दल अपने ही कार्यकर्ता की हत्या को दबाने में जुटा है।
दिल्ली के लक्ष्मी नगर में युवक ने की मां और भाई-बहन की हत्या, हड़कंप
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक कलयुगी बेटे ने मानवता और खून के रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी मां, भाई और बहन की निर्मम हत्या कर दी।
न्यू ईयर पार्टी में युवक की हत्या, बिसरख पुलिस ने दो आरोपियों को किया...
ग्रेटर नोएडा, 5 जनवरी (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर के थाना बिसरख क्षेत्र में न्यू ईयर पार्टी के दौरान हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी के ए-3 टावर में 1/2 जनवरी 2026 की रात को हुई थी, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी।
