झारखंड: गुमला में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या,...

गुमला, 5 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले स्थित सिसई थाना क्षेत्र में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर लाश जंगल में फेंक दी। पुलिस ने सोमवार को मुकुंदा गांव अंतर्गत सोंगरा पहाड़ कोना जंगल से मृतक 36 वर्षीय बुधराम तिर्की का शव बरामद किया है। मृतक गुमला के एक टेक्सटाइल स्टोर में सेल्स मैनेजर के पद पर कार्यरत था।

पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, बाइक और लाखों के पार्ट्स...

नोएडा, 5 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा के थाना फेस-1 की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय स्तर पर सक्रिय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे व निशानदेही से चोरी की 15 मोटरसाइकिल, स्कूटर व स्कूटी के अलावा बड़ी मात्रा में वाहन के पार्ट्स बरामद किए हैं। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपए बताई जा रही है।

शिमला फर्जी डिग्री घोटाला: ऑस्ट्रेलिया भागे मां-बेटे को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मानव भारती विश्वविद्यालय के 387 करोड़ रुपए के फर्जी डिग्री घोटाले में शामिल एक व्यक्ति और उसकी मां को शिमला की स्पेशल कोर्ट (पीएमएलए) ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित कर दिया है। दोनों पर ऑस्ट्रेलिया भाग जाने का आरोप है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

झारखंड के चतरा में ब्राउन शुगर के साथ पांच गिरफ्तार

चतरा (झारखंड), 5 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड में चतरा पुलिस ने प्रतिबंधित ब्राउन शुगर की तस्करी में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

नोएडा में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 11 बाइक बरामद

नोएडा, 5 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही से चोरी की गई कुल 11 मोटरसाइकिलें तथा 2 अवैध चाकू बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस की मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर की गई।

ग्रेटर नोएडा में विवाद के दौरान युवक की हत्या, दो आरोपी हिरासत में

ग्रेटर नोएडा, 5 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कैमराला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां मामूली विवाद के बाद युवकों के एक समूह ने लाठी-डंडों से हमला कर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक की पहचान हरकेश के रूप में हुई है, जो पेशे से रिकवरी एजेंट था और ड्यूटी से लौट रहा था। इस हमले में उसका दोस्त मोहित भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

बिहार में आठ भ्रष्ट अधिकारियों की 4.14 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त करने की...

पटना, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। निगरानी से प्राप्त तथ्यों के आधार पर वर्ष 2025 में आठ भ्रष्ट अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की करीब 4.14 करोड़ रुपए की अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को राज्यसात किए जाने का प्रस्ताव संबंधित सक्षम प्राधिकारी को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही इन संपत्तियों को सरकार के अधीन लेने की औपचारिक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

दिल्ली दंगा मामले में शिफा-उर-रहमान को जमानत मिली, पत्नी नोरीन फातिमा ने मददगारों को...

नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली दंगे मामले में शामिल आरोपी शिफा-उर-रहमान को जमानत मिलने पर उसकी पत्नी नोरीन फातिमा ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मैं उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद करना चाहूंगी, जिन्होंने हमारा इस चुनौतीपूर्ण समय में साथ दिया। कई लोगों ने रहमान के लिए दुआएं की और आज उसी का नतीजा है कि उन्हें जमानत मिल पाई।

दुमका में ई-रिक्शा चालक की हत्या पर फूटा गुस्सा, शव के साथ ग्रामीणों ने...

दुमका, 5 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत शिकारीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय स्थित चौक पर सोमवार को एक ई-रिक्शा चालक की हत्या के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-114 ए (दुमका–रामपुरहाट मुख्य मार्ग) को जाम कर दिया।

मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम...

मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अस्पताल को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में दावा किया गया था कि अस्पताल परिसर में बम रखा गया है। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने तुरंत मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी।

खरी बात