भाजपा नेता संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
मेरठ, 5 जनवरी (आईएएनएस)। भाजपा के वरिष्ठ नेता संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी संगीत सोम के सरकारी मोबाइल नंबर पर एक संदेश के जरिए दी गई है। यह धमकी भरा मैसेज बंगला भाषा में भेजा गया है।
द्वारका जिला पुलिस की बड़ी कामयाबी: 2025 में 82 उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार, ‘नो प्लेस...
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। द्वारका जिला पुलिस की पीओ/जेल बेल सेल ने 2025 में लगातार और प्रभावी कार्रवाई करते हुए उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की ओर से सोमवार को एक प्रेस नोट जारी कर इस संबंध में जानकारी दी गई।
कर्नाटक में ओम शक्ति उत्सव में हुए पथराव मामले में 3 नाबालिगों को हिरासत...
बेंगलुरु, 5 जनवरी (आईएएनएस)। बेंगलुरु के जेजे नगर पुलिस स्टेशन इलाके में ओम शक्ति उत्सव में भक्तों पर हुए पथराव के मामले में कर्नाटक पुलिस ने सोमवार को तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया।
छत्रपति संभाजीनगर में खौफनाक वारदात, घर में ही दफन मिला पुलिसकर्मी का शव
छत्रपति संभाजीनगर, 5 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पुलिसकर्मी की हत्या कर उसके शव को जमीन में दफना दिया गया। यह घटना वैजापुर तालुका के बलहेगांव गांव की है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है।
मुंबई के मीरा भायंदर में नाबालिग से शोषण का सनसनीखेज मामला, ‘ऑनलाइन नीलामी’ का...
मुंबई, 5 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के मुंबई महानगर क्षेत्र के मीरा भायंदर इलाके में एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर गंभीर शोषण, ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराध का चौंकाने वाला मामला सामने आया। वालिव पुलिस स्टेशन की सीमा में दर्ज शिकायत के अनुसार, 15 वर्षीय नाबालिग लड़की ने अपने ही इलाके के युवक जावेद पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मामला सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल है।
दिल्ली: नबी करीम थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी, आजीवन कारावास की सजा पाए फरार...
नई दिल्ली, 5 जनवरी (आईएएनएस)। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के थाना नबी करीम पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए आजीवन कारावास की सजा पाए एक फरार दोषी (बेल जंपर) को गिरफ्तार किया है। साल 1999 में अपने ही भाई की हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए भीम महतो को कई महीनों से फरार रहने के बाद हरियाणा के गुरुग्राम से दबोचा गया।
अमेरिका में भारतीय महिला की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी पूर्व प्रेमी भारत फरार
वाशिंगटन, 5 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में एक अपार्टमेंट के भीतर एक युवा भारतीय हेल्थकेयर प्रोफेशनल की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि युवती के पूर्व प्रेमी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तलाश की जा रही है, जो उसके लापता होने की रिपोर्ट करने के कुछ ही घंटों बाद देश छोड़कर भारत चला गया था।
रैगिंग मामला: हिमाचल प्रदेश के सीएम ने महिला कॉलेज छात्रा के लिए न्याय का...
शिमला, 4 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को धर्मशाला के सरकारी डिग्री कॉलेज की एक छात्रा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
त्रिपुरा: विपक्ष के नेता ने एंजेल चकमा के परिवार के लिए सरकारी नौकरी की...
अगरतला, 4 जनवरी (आईएएनएस)। त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता और सीपीआई-एम पोलितब्यूरो सदस्य जितेंद्र चौधरी ने रविवार को मांग की कि देहरादून में बर्बर तरीके से हमला किए जाने के बाद जान गंवाने वाले एंजल चकमा के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।
ओडिशा : शराब विक्रेता से रिश्वत लेने के आरोप में पुलिसकर्मी गिरफ्तार
भुवनेश्वर, 4 जनवरी (आईएएनएस)। ओडिशा सतर्कता विभाग ने रविवार को राज्य पुलिस के एक सीनियर इंस्पेक्टर को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया। उन्हें लाइसेंस प्राप्त शराब विक्रेता से रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया था।
