पेरिस: लूव्र म्यूजियम में चोरी करने वाले दो संदिग्ध गिरफ्तार

पेरिस, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। लूव्र म्यूजियम से बेशकीमती रत्नों की दिनदहाड़े चोरी करने वाले संदिग्धों को पेरिस के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों शनिवार को पकड़े गए। पेरिस की प्रॉसिक्यूटर ने रविवार को इसकी जानकारी दी। इनमें से एक चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट से देश छोड़कर भागने की फिराक में था।

पाकिस्तान के सिंध में 13 लाख बच्चे मजदूरी करने को मजबूर

इस्लामाबाद, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। एक सरकारी सर्वे के मुताबिक, पाकिस्तान के सिंध प्रांत में पांच से 17 साल की उम्र के करीब 13 लाख बच्चे बाल मजदूरी के जाल में फंसे हैं, जिनमें से 65 फीसदी एग्रीकल्चर सेक्टर (कृषि क्षेत्र) में काम कर रहे हैं।

अमेरिका ने कोलंबिया के राष्ट्रपति पर लगाए प्रतिबंध, ड्रग कार्टेल को बढ़ावा देने का...

वाशिंगटन, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिकी वित्त विभाग की तरफ से इस मामले में जानकारी दी गई।

बीसीसीआई सचिव ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से छेड़छाड़ को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

नई दिल्ली, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। इसके साथ ही उन्होंने मेहमान टीमों के लिए सुरक्षा घेरे को अधिक मजबूत और बेहतर बनाने का वादा भी किया है।

महिला विश्व कप : इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

इंदौर, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम इस समय इंदौर में है, जहां शनिवार को विश्व कप 2025 के 26वें मुकाबले में साउथ अफ्रीका से उसकी भिड़ंत होगी, लेकिन इस मुकाबले से ठीक पहले दो ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है।

बलूचिस्तान में पाक समर्थित डेथ स्क्वाड का आतंक, दो युवकों को मौत के घाट...

क्वेटा, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान और बलूचिस्तान के बीच तनाव लगातार जारी है। इस बीच एक प्रमुख मानवाधिकार संगठन ने गुरुवार को जानकारी दी है कि बलूचिस्तान में पाकिस्तान समर्थित डेथ स्क्वाड ने कम से कम दो बलूच युवकों की हत्या कर दी।

बांग्लादेश में खालिदा जिया की पार्टी के नेता पर बड़ा हमला, एक की मौत,...

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में शेख हसीना सरकार के गिरने के बाद से अराजकता की स्थिति बनी हुई है। राजनीतिक उथल-पुथल के बीच बुधवार रात सावर में हुए एक हमले में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के स्थानीय नेता की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए।

महिला से छेड़छाड़ करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लग्जरी गाड़ियों में घूम रहे थे...

नोएडा, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। शहर की सड़कों पर कुछ नकाबपोश युवकों ने रात में जमकर उत्पात मचाया। करीब आधा दर्जन लग्जरी कारों में सवार एक दर्जन से अधिक युवकों ने कई इलाकों में मारपीट, हंगामा और महिलाओं के साथ अश्लील हरकतों से दहशत फैला दी। सोशल मीडिया पर इन मनचलों के कई वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें वे खुलेआम नियमों को धता बताते हुए लोगों को धमकाते और महिलाओं के साथ बदसलूकी करते दिखाई दे रहे हैं।

बिहार : मोतिहारी विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी के घर से हत्याकांड का आरोपी...

मोतिहारी, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राजद प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। झारखंड पुलिस के सोमवार को सासाराम से राजद प्रत्याशी की गिरफ्तारी के मामले से पार्टी अभी उभर भी नहीं पाई थी कि मोतिहारी पुलिस ने मोतिहारी विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर से हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

भोपाल में प्रेमिका से नाराज युवक ने खुदकुशी की

भोपाल, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दीपावली के दिन एक युवक ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह कथित तौर पर प्रेमिका से नाराजगी बताई जा रही थी।

खरी बात