गिरिडीह की मिर्जागंज सब्जी मंडी में दो पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष, एक दर्जन...

गिरिडीह, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत जमुआ थाना क्षेत्र के जगन्नाथडीह मिर्जागंज सब्जी मंडी में रविवार को दो पक्षों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से ईंट-पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। इस बवाल में 12 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान में आठ नागरिकों को जबरन गायब किया: रिपोर्ट में दावा

क्वेटा, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान स्थित बलूचिस्तान के विभिन्न हिस्सों से पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने आठ नागरिकों को जबरन गायब कर दिया है। ये खुलासा स्थानीय मीडिया की एक रिपोर्ट करती है।

रांची में रेस्टोरेंट संचालक की गोली मारकर हत्या, विरोध में सड़क पर उतरे लोग

रांची, 19 अक्टूबर (आईएएनएस)। रांची सिटी के कांके रोड में शनिवार देर रात कुछ युवकों ने एक रेस्टोरेंट मालिक विजय कुमार नाग की गोली मारकर हत्या कर दी। रात करीब 11.30 बजे हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में गोलीबारी, सात लोगों की मौत

केपटाउन, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी केप प्रांत के केपटाउन में शुक्रवार रात मास शूटिंग में सात लोगों की मौत हो गई, स्थानीय पुलिस ने शनिवार को इसकी पुष्टि की।

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पोलियो टीम की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल की गोली मारकर...

इस्लामाबाद, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के स्वात जिले में मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने पोलियो टीकाकरण टीम की सुरक्षा के लिए तैनात एक कांस्टेबल पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

सीबीआई अदालत ने अंकित चौहान हत्याकांड में दो आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा...

नई दिल्ली, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के नोएडा में हुए चर्चित अंकित चौहान हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल की है। सीबीआई की विशेष अदालत, नई दिल्ली ने सोमवार को इस मामले में दो आरोपियों, शशांक जादौन और मनोज कुमार, को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके साथ ही शशांक जादौन पर 70,000 रुपए और मनोज कुमार पर 50,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।

सोने की तस्करी के आरोप में नेपाल के पूर्व स्पीकर कृष्ण बहादुर महारा गिरफ्तार

काठमांडू, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेपाल के पूर्व स्पीकर कृष्ण बहादुर महारा को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। नेपाल पुलिस ने दिसंबर 2022 में इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट (वेप्स) के अंदर छुपाए गए 730 सोने के टुकड़ों की तस्करी के सिलसिले में प्रतिनिधि सभा के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण बहादुर महारा को गिरफ्तार किया।

‘लोकतंत्र को दबाने का प्रयास’: मानवाधिकार संगठन ने पाकिस्तानी जेलों में बलूच कार्यकर्ताओं की...

क्वेटा, 12 अक्टूबर (आईएएनएस)। बलूच यकजेहती समिति (बीवाईसी) ने बीवाईसी नेताओं महरंग बलूच, बीबो बलूच, गुलजादी बलूच, बीबर्ग बलूच और सिबगतुल्लाह शाहजी की जेल की चारदीवारी के बीच हुई सुनवाई की आलोचना की है। उन्होंने इसे "पारदर्शिता को दबाने, सार्वजनिक जांच को बाहर करने और बलूचिस्तान में शांतिपूर्ण राजनीतिक असहमति के अपराधीकरण को संस्थागत बनाने का गंभीर और जानबूझकर किया गया प्रयास" करार दिया है।

झारखंड के चतरा में कमरे से मिला सिविल इंजीनियर का शव, जांच में जुटी...

चतरा, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र में एक सिविल इंजीनियर का शव उनके कमरे से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान बिहार के मधेपुरा निवासी दिलनवाज के रूप में की गई है। वह पीरी गांव में निर्माणाधीन संकट मोचन मंदिर के कन्स्ट्रक्शन का सुपरविजन कर रहे थे और यहां एक किराए के मकान में रहते थे।

सिडनी पुलिस ने ‘प्लांड किलिंग’ के आरोप में तीन को किया गिरफ्तार

सिडनी, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिडनी पुलिस ने शहर के दक्षिण-पश्चिम में तीन लोगों को हत्या के प्रयास का आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया है।

खरी बात