पाकिस्तान: शरणार्थी शिविर में 21 वर्षीय अफगान महिला से गैंगरेप
पेशावर, 13 सितंबर (आईएएनएस)। खैबर पख्तूनख्वा के हरिपुर में स्थापित एक शरणार्थी शिविर में पांच पुरुषों ने कथित तौर पर 21 साल की अफगान महिला का गैंगरेप किया। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को यह जानकारी दी।
दिशा पाटनी के घर फायरिंग : पिता ने कहा- हम दहशत में नहीं, पुलिस...
मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर शनिवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई, जब दो अज्ञात लोग बाइक पर आए और दिशा के घर पर कई राउंड गोलियां चलाकर फरार हो गए। दिशा के पिता जगदीश पाटनी ने बताया कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में पूरी तरह सक्रिय है।
गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ माह में लाखों वाहनों पर चला जुर्माना
नोएडा, 12 सितंबर (आईएएनएस)। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार शिकंजा कसते हुए यातायात पुलिस ने जनवरी से अगस्त 2025 तक बड़ी कार्रवाई की है।
जेवर एयरपोर्ट के पास अवैध निर्माण पर यमुना प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़...
ग्रेटर नोएडा, 12 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सटे क्षेत्रों में तेजी से हो रहे अवैध निर्माण और कब्जों पर अब यमुना प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने गोपालगढ़ और मेहंदीपुर गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई में लगभग 4 लाख वर्ग मीटर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 200 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
नोएडा में अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
नोएडा, 12 सितंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के पानीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोएडा में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-37 की लाल मार्केट स्थित एक क्लिनिक पर छापा मारा। यह कार्रवाई शुक्रवार को हरियाणा पुलिस और नोएडा पुलिस की मौजूदगी में की गई। टीम ने मौके से अवैध भ्रूण लिंग जांच के धंधे का पर्दाफाश करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।
यरूशलम के होटल में संदिग्ध ने चाकू से हमला कर दो लोगों को किया...
यरुशलम, 12 सितंबर (आईएएनएस)। यरुशलम के पश्चिम में किबुत्ज त्जुबा स्थित होटल में एक संदिग्ध ने चाकू के ताबड़तोड़ वार से दो लोगों को घायल कर दिया। एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गाजियाबाद में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल पर हमला, आरोपी चालक गिरफ्तार
गाजियाबाद, 12 सितंबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन रोकने पर एक कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 सितंबर 2025 की शाम को ट्रैफिक आरक्षी शशिकांत अपनी ड्यूटी पर तैनात थे और निर्धारित स्थान पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
मानवाधिकार हनन की शिकायतों के बीच यूरोपीय संसद का प्रतिनिधिमंडल जाएगा बांग्लादेश
ढाका, 11 सितंबर (आईएएनएस)। स्थानीय मीडिया ने गुरुवार को बताया कि यूरोपीय संसद सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल देश में मानवाधिकारों की स्थिति का विश्लेषण करने के लिए 16-18 सितंबर तक बांग्लादेश का दौरा करेगा।
बिहार में उप शिक्षा निदेशक के ठिकानों पर रेड, 3.75 करोड़ रुपए की अवैध...
पटना, 11 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय उप-शिक्षा निदेशक बीरेंद्र नारायण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उन पर 3.75 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
अमेरिका पर किसकी ‘नजर’: एक साल, निशाने पर पांच हाई प्रोफाइल
नई दिल्ली, 11 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिका को दुनिया का सबसे संपन्न और आजाद ख्याल देश माना जाता है। चार्ली किर्क की हत्या ने पुराने जख्म कुरेद दिए हैं। पिछले एक साल में ही अमेरिका 5 बार ऐसी हाई-प्रोफाइल हत्या या हत्या के प्रयासों का गवाह बना है। इस फेहरिस्त में डोनाल्ड ट्रंप, मिनेसोटा की पूर्व हाउस स्पीकर और निक फ्यूएंट्स का नाम शामिल है।










