मैनेजर से मारपीट मामले में केरल कोर्ट ने मलयालम अभिनेता उन्नी मुकुंदन को भेजा...
चेन्नई, 22 सितंबर (आईएएनएस)। केरल की कक्कानाड मजिस्ट्रेट कोर्ट ने मारपीट के एक केस में मलयालम फिल्मों के अभिनेता उन्नी मुकुंदन को तलब किया है। अदालत ने उन्हें 27 अक्टूबर को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है।
अफगान पुलिस ने 210 किलोग्राम अवैध ड्रग्स किया जब्त, 4 तस्कर गिरफ्तार
काबुल, 21 सितंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के मादक पदार्थ निरोधक बलों ने उत्तरी बगलान और पूर्वी गजनी प्रांतों में अलग-अलग अभियानों में 210 किलोग्राम ड्रग्स जब्त की है और चार संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया। स्थानीय पुलिस कार्यालयों ने रविवार को यह जानकारी दी।
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम में पत्थर से वार कर दो की मौत, पुलिस ने...
चाईबासा, 20 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में बीते 12 घंटे के दौरान पत्थर से वार कर हत्या की दो घटनाएं सामने आने से सनसनी फैल गई है।
पुलिस ने किया बाइक चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार, तीन मोटरसाइकिल...
ग्रेटर नोएडा, 20 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। इसी क्रम में थाना बीटा-2 पुलिस को शनिवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर दो ऐसे शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से इस तरह की वारदातों में शामिल थे।
ग्रेटर नोएडा में चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर मचा बवाल, छात्रों के...
ग्रेटर नोएडा, 20 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 क्षेत्र के अल्फा-2 इलाके में एक मामूली विवाद ने अचानक बड़े बवाल का रूप ले लिया। मामला चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुआ विवाद का है, जो धीरे-धीरे छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों के युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों की बरसात कर दी।
जॉर्डन-वेस्ट बैंक एलेनबी क्रॉसिंग पर दो इजरायली नागरिकों की हत्या, गाजा जा रहे ट्रक...
तेल अवीव, 18 सितंबर (आईएएनएस)। वेस्ट बैंक-जॉर्डन की एलेनबी क्रॉसिंग पर एक शख्स ने दो इजरायली नागरिकों की चाकू गोदकर हत्या कर दी। आईडीएफ के मुताबिक हमलावर सहायता सामग्री लेकर प्रवेश कर रहे ट्रक में सवार था।
झारखंड के गिरिडीह में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, कुएं...
गिरिडीह, 17 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में बुधवार को एक विवाहिता का शव कुएं से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बेलाखुट्टा गांव निवासी पप्पू यादव की पत्नी 25 वर्षीय निशा देवी के रूप में हुई है।
ओडिशा में अवैध हथियारों की खेप की सप्लाई करने पहुंचा झारखंड का अपराधी गिरफ्तार
रांची, 17 सितंबर (आईएएनएस)। अवैध हथियारों की तस्करी में सक्रिय झारखंड के अपराधी महेश साहा उर्फ टीपू को ओडिशा पुलिस ने उसके दो सहयोगियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी पुरी जिले में बुधवार को हुई। पुरी कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल क्राइम यूनिट ने कार्रवाई कर उनके पास से आठ सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 34 जिंदा कारतूस बरामद किए।
टेक्सास में भारतीय व्यक्ति की हत्या पर ट्रंप ने किया वादा, ‘न्याय की पूरी...
वाशिंगटन, 15 सितंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक्सास में एक भारतीय नागरिक की हत्या मामले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए आरोपी के खिलाफ 'न्याय की पूरी सीमा तक' मुकदमा चलाने का वादा किया। हत्यारे पर 'प्रथम श्रेणी की हत्या का आरोप' लगाया जाएगा।
बांग्लादेश: भीड़ हिंसा और अल्पसंख्यकों पर हमलों के कारण चुनावों की विश्वसनीयता पर संदेह
नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस) बांग्लादेश में पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को 2024 में पद से हटाने के बाद लोकतंत्र बहाल करने के वादे की जगह बढ़ती अराजकता, भीड़तंत्र और कट्टरपंथी समूहों का हौसला बढ़ गया है, जिससे नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस के अंतरिम प्रशासन के तहत चुनावों की विश्वसनीयता पर संदेह पैदा हो गया है।










