छत्तीसगढ़: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के आवास पर ईडी रेड
रायपुर, 18 जुलाई (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई उनके बेटे चैतन्य के खिलाफ कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग (धन शोधन) मामले में की गई है। ईडी ने इस मामले में नई जानकारी मिलने के आधार पर भिलाई शहर में चैतन्य के घर (जहां वे अपने पिता भूपेश बघेल के साथ रहते हैं) की तलाशी ली।
गिरिडीह में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; पति और सास गिरफ्तार
गिरिडीह, 16 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिला अंतर्गत बगोदर थाना क्षेत्र के लच्छीबागी गांव में एक नवविवाहिता 22 वर्षीया सुमित्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुमित्रा की मौत के बाद मायके पक्ष ने ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।
नोएडा: नशे की तस्करी के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाइयां, भारी मात्रा में गांजा बरामद,...
नोएडा, 16 जुलाई (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के दो अलग-अलग थानों की पुलिस टीमों ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पटियाला हमले की जांच अब सीबीआई करेगी, हाईकोर्ट ने सौंपी जिम्मेदारी
चंडीगढ़, 16 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पटियाला में कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ और उनके बेटे पर हुए हमले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपने का आदेश दिया है। यह घटना 13-14 मार्च की रात को पटियाला के जसवंत ढाबा के पास राजिंद्रा अस्पताल के निकट हुई थी।
दिल्ली: ख्याला डबल मर्डर मामले में मृतक संदीप के परिवार से मिले मंत्री मनजिंदर...
नई दिल्ली, 16 जुलाई (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली के ख्याला थाना क्षेत्र में दो दिन पहले चाकूबाजी की घटना में हुए डबल मर्डर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस मामले में मृतक संदीप के परिवार से मिलने के लिए बुधवार को दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा उनके घर पहुंचे।
उत्तर प्रदेश : पुलिस मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार एक मौके से फरार, हथियार...
लखनऊ, 16 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की रामपुर पुलिस ने स्वार थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जबकि 1 बदमाश मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक स्विफ्ट कार, तीन तमंचे, कारतूस और चोरी के उपकरण बरामद किए हैं।
पटना में वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, पुलिस ने शुरू की जांच
पटना, 13 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में विपक्ष लगातार कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहा है। पुलिस भी आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है, लेकिन आपराधिक घटनाओं को नहीं रोक पा रही है।
झारखंड: रेलवे साइडिंग फायरिंग मामले में कुख्यात राहुल सिंह गिरोह के छह शूटर हथियारों...
लातेहार, 11 जुलाई (आईएएनएस)। झारखंड के लातेहार जिले की पुलिस ने कुख्यात राहुल सिंह गैंग के छह गुर्गों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे।
नोएडा में पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़, अंतरराज्यीय गैंग के सरगना समेत तीन...
नोएडा, 10 जुलाई (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-24 में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सरगना समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने किशनगंज में अमीन को एक लाख रुपए रिश्वत लेते...
पटना, 10 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने गुरुवार को किशनगंज के भू अर्जन कार्यालय में पदस्थापित अमीन निरंजन प्रसाद दांगी को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की इस वर्ष की यह 50वीं कार्रवाई थी।









