पटना में बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, कुछ वर्ष पहले भाई ने भी...
पटना, 10 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार में विपक्ष कानून-व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठाता रहा है। इस बीच, पटना जिले के रानी तालाब इलाके में अपराधियों ने गुरुवार की शाम एक बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।
ग्रेटर नोएडा : फर्जी आईएसओ सर्टिफिकेट गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा, 10 जुलाई (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में थाना बिसरख पुलिस ने एक ऐसे संगठित साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो ब्रांडिंग और डिजिटल मार्केटिंग के नाम पर कंपनियों को झांसा देकर फर्जी आईएसओ सर्टिफिकेट बनाता था। पुलिस ने इस गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 9 लैपटॉप, एक टैबलेट, 8 मोबाइल फोन, एक स्वाइप मशीन और लगभग 60 फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
बिहार के गोपालगंज में प्रेमी जोड़े का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
गोपालगंज, 10 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के श्रीपुर थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल की मौत की घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का बाजार गर्म है।
मुंबई : खुद को आईपीएस बताकर लोगों को ठगने वाला शातिर ठग गिरफ्तार, नकली...
मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट 2 ने एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है, जो खुद को सीनियर आईपीएस अधिकारी बताकर लोगों को ठगता था। आरोपी की पहचान संदीप नारायण गोसावी उर्फ संदीप कार्णिक उर्फ दिनेश बोदुलाल दीक्षित के रूप में हुई है। उसे 8 जुलाई को आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
नोएडा पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से ढूंढे खोए हुए फोन
नोएडा, 8 जुलाई (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने लोगों के खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन को ढूंढने के लिए सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (सीईआईआर) पोर्टल की मदद ली। सीईआईआर की मदद से पुलिस ने चार फोन को ढूंढने में सफलता हासिल की है।
उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुष्कर्मी गिरफ्तार, साक्ष्य भी बरामद
लखनऊ, 7 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस ने बच्चियों से दुष्कर्म करने वाले हैवान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अविनाश पांडेय के पास से कई साक्ष्य बरामद हुए हैं।
पटना में व्यापारी की हत्या: तेजस्वी यादव ने ‘जंगलराज’ को लेकर उठाए सवाल
पटना, 5 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पटना के एक व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। इस हत्याकांड पर सियासत शुरू हो गई है। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सवाल उठाया है।
अमेरिका में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार, प्लेन में साथी यात्री पर हमले का...
वाशिंगटन, 4 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के मियामी में 21 साल के भारतीय मूल के एक युवक को फ्लाइट में एक सह-यात्री पर कथित हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना 30 जून को फ्रंटियर एयरलाइंस की फ्लाइट में फिलाडेल्फिया से मियामी जाते समय हुई।
विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिकी एफबीआई और राष्ट्रीय खुफिया प्रमुखों से मुलाकात की
वाशिंगटन, 3 जुलाई (आईएएनएस)। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को अमेरिका के दो शीर्ष खुफिया अधिकारियों से मुलाकात की। उनकी ये मुलाकात संघीय जांच ब्यूरो के निदेशक काश पटेल और राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड से हुई।
महाराष्ट्र : मालवणी पुलिस ने कोडीन कफ सिरप की 700 से अधिक बोतलें की...
मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई के मालवणी इलाके में मालवणी पुलिस ने कोडीन कफ सिरप की 700 से अधिक बोतलें जब्त कीं और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान नावेद अब्दुल हामिद बटाटावाला (27) और रिजवान वकील अंसारी (29) के रूप में हुई है।










