पानीपत : सौतेले पिता पर 11 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप,...

पानीपत, 28 जून (आईएएनएस)। हरियाणा के पानीपत में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस मामले में जिस पर आरोप लगा है वह एक पिता है, जबकि, पीड़िता उसकी बेटी है। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, उसका चेहरा शर्मिंदगी से झुक गया।

बिहार: सासाराम में अवैध सिगरेट कारखाने का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

सासाराम, 21 जून (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले के सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार को अवैध रूप से चलाए जा रहे एक सिगरेट कारखाने का भंडाफोड़ किया। यहां से पुलिस ने गोल्ड फ्लेक और अन्य प्रतिष्ठित ब्रांडों के नकली सिगरेट, सिगरेट बनाने में प्रयुक्त होने वाला कच्चा पदार्थ और अत्याधुनिक मशीनें बरामद की।

गिरिडीह में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज के लिए हत्या का आरोप

गिरिडीह, 20 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिला के बिरनी प्रखंड क्षेत्र के पूर्वी बलगो गांव में शुक्रवार को एक महिला गुलेशा खातून की उसके ससुराल में संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद उसका पति और घर के सभी लोग फरार हो गए।

ग्रेटर नोएडा में ‘लेडी डॉन’ गैंग का भंडाफोड़, हिरासत में दो नाबालिग भी

ग्रेटर नोएडा, 19 जून (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक संगठित लूट गैंग का भंडाफोड़ करते हुए 11 लोगों पर कार्रवाई की। इस गैंग की सरगना एक महिला है, जिसे इलाके में 'लेडी डॉन' के नाम से जाना जाता है।

पटियाला में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के पांच गुर्गे गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध हथियार...

पटियाला, 19 जून (आईएएनएस)। पटियाला पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया है और 7 अवैध हथियार, 10 मैगजीन और 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने कई बड़े खुलासे किए हैं।

बिहार में युवक ने चार साल का प्यार भुलाकर प्रेमिका को उतारा मौत के...

बिहारशरीफ, 18 जून (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले में एक लड़की को प्यार करने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। पुलिस ने बुधवार को एक लड़की का शव नगर थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला के सड़क किनारे एक नाले से बरामद किया।

झारखंड : हजारीबाग और धनबाद के जंगलों से मिले दो महिलाओं के शव, हत्या...

धनबाद, 15 जून (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग और धनबाद जिले में अलग-अलग जंगलों से रविवार को दो महिलाओं के शव बरामद किए गए हैं। इनमें से किसी की पहचान नहीं हो पाई है। आशंका है कि दोनों की हत्या की गई है। पुलिस जांच में जुटी है।

पटना में दिनदहाड़े गोलीबारी, मां-बेटी की मौत

पटना, 9 जून (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने एक परिवार पर अंधाधुंध गोलीबारी कर दी। इस घटना में मां और बेटी की मौत हो गई और उनके पिता घायल हो गए। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

झारखंड के गुमला में शराबी ने दो लोगों की पीट-पीटकर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

गुमला, 8 जून (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र में शराब पीने के बाद हुए झगड़े में एक युवक ने दो दिन के बाद दो लोगों की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी ने दोनों के शवों को गड्ढे में फेंककर ठिकाने लगाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी छोटू मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, शव के पास मिला हथियार

रांची, 6 जून (आईएएनएस)। रांची के चर्चित कोयला कारोबारी मनीष धानुका की रविवार शाम गोली लगने से मौत हो गई। उनका शव उनके आवास पर एक कमरे में पाया गया है। शव के पास उनका लाइसेंसी हथियार भी मिला है। मनीष ने जान-बूझकर खुद को गोली मारी या फिर गलती से गोली लगने से उनकी मौत हुई, इसकी जांच की जा रही है।

खरी बात