फिरोजाबाद में इंडियन बैंक के ग्राहकों से धोखाधड़ी, पांच गिरफ्तार

फिरोजाबाद, 31 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद स्थित जसराना में इंडियन बैंक में एक बड़े धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में एक करोड़ 85 लाख 97 हजार की धोखाधड़ी की गई है। इसमें 91 लोगों का पैसा ट्रांसफर किया गया है। इसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

झारखंड के चाईबासा में नक्सलियों के ख‍िलाफ सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, भारी मात्रा...

चाईबासा, 31 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में माओवादी नक्सलियों के खिलाफ अभियान में पुलिस एवं सुरक्षा बलों को सोमवार को एक बार फिर कामयाबी मिली। टोंटो थाना क्षेत्र के दिरीबुरू में सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों का एक डंप ध्वस्त कर दिया गया और वहां से विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।

ई-रिक्शा में मोबाइल चोरी कर बैंक खाते से पैसे निकालने वाले तीन गिरफ्तार, चार...

नोएडा, 31 मार्च (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने ई-रिक्शा में सवार यात्रियों के मोबाइल चोरी कर उनके बैंक खातों से यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर करने वाले तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी किए गए चार मोबाइल फोन और दो चाकू बरामद किए गए हैं।

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म ऑफर करने वाले निर्देशक गिरफ्तार

नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म में काम करने का ऑफर देने वाले निर्देशक सनोज मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर बलात्कार के साथ मारपीट, गर्भपात कराने, धमकी देने का आरोप है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर में ईद की खुशियां मातम में बदली, युवक की...

नई दिल्ली, 29 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में ईद की खुशियों का त्योहार मातम में तब्दील हो गया। इलाके में शनिवार दोपहर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि 22 वर्षीय दिलशाद नामक युवक की हत्या हुई।

रांची में दुकानदार की हत्या के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, शहर के कई...

रांची, 28 मार्च (आईएएनएस)। अपराध की बढ़ती आपराध‍िक घटनाओं पर रांची में लोगों का गुस्सा उबाल पर है। शहर के पंडरा इलाके में एक दुकानदार की गला रेतकर हत्या के विरोध में शुक्रवार को रांची के पंडरा, रातू और कमड़े इलाके में सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए। इन इलाकों की दुकानें बंद करा दी गई हैं। लोगों ने टायरों में आग लगाकर सड़क को जाम कर दिया है और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

सागर में पुलिस पर पथराव, दो जवान घायल

सागर 28 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में पुलिस जवान एक बार फिर भीड़ के निशाने पर आए हैं। नया मामला सागर जिले का है, जहां पुलिस फरार आरोपियों को पकड़ने गई थी, मगर वहां आरोपियों के परिजनों और ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस पथराव में दो पुलिस जवान घायल हुए हैं।

उत्तर प्रदेश : बरेली में किशोरी से दुष्कर्म, अस्पताल में भर्ती

बरेली, 28 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली रेलवे स्टेशन के पास एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सूचना पर जीआरपी ने उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे निजी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

ग्रेटर नोएडा : डीएम ऑफिस के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिसकर्मियों...

ग्रेटर नोएडा, 27 मार्च (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब एक युवक ने गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी मनीष वर्मा के ऑफिस के बाहर आत्मदाह का प्रयास किया। युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की, जिससे डीएम कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते युवक की जान बचा ली गई।

अमेजन, फ्लिपकार्ट के गोदामों में मिले नकली आईएसआई लेबल वाले सामान, बीआईएस ने की...

नई दिल्ली, 27 मार्च (आईएएनएस)। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय से गुरुवार को जारी एक बयान के अनुसार, भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेचे जा रहे घटिया सामान के खिलाफ कार्रवाई के तहत अमेजन और फ्लिपकार्ट के गोदामों से ऐसे सामान जब्त किए हैं, जिन पर अनिवार्य आईएसआई मार्क नहीं था या जिन पर नकली आईएसआई लेबल लगे थे।

खरी बात