हजारीबाग में दो छात्रों की संदिग्ध मौत, एक का शव तालाब में मिला तो...

हजारीबाग, 19 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग शहर में 48 घंटे के भीतर दो छात्रों के शव संदिग्ध स्थितियों में बरामद किए गए। दोनों चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलियाडीह गांव के रहने वाले थे। इनमें से एक छात्र का शव शहर की कनहरी पहाड़ी के पास तालाब से बरामद हुआ था, जबकि दूसरे का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। दोनों छात्र हजारीबाग शहर में लॉज में रहकर पढ़ाई करते थे। छात्रों के परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि दोनों की हत्या की गई है।

महिला डिप्टी जेलर मीना का जेल अधीक्षक उमेश पर शोषण और भ्रष्टाचार का आरोप

वाराणसी, 19 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी के जिला जेल में तैनात डिप्टी जेलर मीना कन्नोजिया ने जेल अधीक्षक उमेश सिंह पर प्रताड़ना, शोषण और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया क‍ि हमने थाने में उनके खिलाफ श‍िकायत भी की है।

रांची में व्यस्त इलाके में कारोबारी पर फायरिंग में छह अपराधी गिरफ्तार, मारे गए...

रांची, 18 मार्च (आईएएनएस)। रांची के चर्चित कोयला कारोबारी बिपिन मिश्र पर शहर के बरियातू इलाके में व्यस्त सड़क पर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना मारे गए गैंगस्टर अमन साहू के गुर्गों ने अंजाम द‍िया था। उस समय अमन छत्तीसगढ़ की रायपुर जेल में बंद था।  7 मार्च, 2025 को हुई इस घटना में बिपिन मिश्र घायल हो गए थे। इस घटना के चार दिन बाद 11 मार्च को गैंगस्टर अमन साहू पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।

20 हजार के इनामी बदमाश को सूरजपुर पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 17 मार्च (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के थाना सूरजपुर पुलिस ने सोमवार को मोजरबियर गोल चक्कर पर चेकिंग के दौरान 20 हजार के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

छात्रा का यौन शोषण कर बना लिया वीडियो और वायरल करने की देता रहा...

रांची, 17 मार्च (आईएएनएस)। रांची जिले के सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज की 17 वर्षीया छात्रा का यौन शोषण करने और उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा से लाखों रुपए मूल्य के जेवरात ठग लिए। पुलिस ने इस इस मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी शिवम कुमार को बोकारो जिले के जैनामोड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है।

फर्जी वेबसाइट बनाकर तटरक्षक बल की भर्ती में धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, 17 मार्च (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस की थाना सेक्टर-58 और साइबर टीम ने भारतीय तटरक्षक बल (आइके) की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट की नकल कर फर्जी वेबसाइट बनाकर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरव सिंह पुत्र बहादुर सिंह, निवासी गांव नानपुर, थाना किरावली, जनपद आगरा के रूप में हुई है। उसे पूछताछ के दौरान थाना सेक्टर-58 पुलिस ने हिरासत में लिया।

झारखंड के गुमला में डायन के अंधविश्वास में महिला की हत्या कर शव को...

रांची, 17 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला शहर में डायन और जादू-टोना के अंधविश्वास में 50 वर्षीय एक महिला की हत्या कर उसका शव नदी के किनारे बालू में गाड़ दिया गया। पुलिस ने सोमवार को मामले का खुलासा करते हुए महिला का शव बरामद किया। इस हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपी कर्मपाल लकड़ा को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस के सामने जुर्म कबूल कर लिया है।

वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की दो कारें बरामद

नोएडा, 17 मार्च (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर 58 पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई दो कारें, एक अर्टिगा और एक स्विफ्ट डिजायर बरामद की हैं।

टप्पेबाज गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, एक महिला फरार

गाजियाबाद, 17 मार्च (आईएएनएस)। गाजियाबाद के थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 2 लाख रुपये नकद, सोने की एक अंगूठी और एक जोड़ी सोने के टॉप्स बरामद किए हैं।

कटरा में ओरी ने तोड़ा नियम, दर्ज हुई एफआईआर

मुंबई, 17 मार्च (आईएएनएस)। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज के सबसे अच्छे दोस्त और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी (ओरहान अवत्रामणि) जम्मू और कश्मीर के कटरा में स्थित एक होटल में शराब पीने के बाद कानूनी मुसीबत में फंस गए हैं।

खरी बात