ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करने वाले चार अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार, कब्जे से 350 लीटर...
नोएडा, 25 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा के थाना फेस 3 पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया, जो ट्रांसफार्मर से उसके अंदर डाले जाने वाले तेल को चोरी कर उसे बेचा करते थे। इस तेल की खासियत यह होती है कि ट्रांसफार्मर पर अगर अत्यधिक लोड और प्रेशर पड़ता है, तो यह उसे ठंडा रखता है और गर्म नहीं होने देता। इस तेल की बाजार में कीमत 700 रुपये लीटर बताई गई है।
बुलंदशहर में 25 हजार के ईनामी को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा
बुलंदशहर, 25 जनवरी (आईएएनएस)। पुलिस ने मुठभेड़ में उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में शनिवार को करीब 10 माह पहले एक व्यक्ति की हत्या के मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी है।
यूपी के फतेहपुर में गैंगस्टर हाजी रजा के खिलाफ एक्शन, छह बीघे जमीन और...
फतेहपुर, 21 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मंगलवार को गैंगस्टर हाजी रजा मोहम्मद के खिलाफ पुलिस ने संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की। इसके अंतर्गत उसकी छह बीघे जमीन और कई खातों से रकम भी सीज की गई है।
ईडी ने जम्मू में की दो होटलों की कुर्की
जम्मू, 21 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप विकास प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत जमीन का अवैध रूप से कब्जा कर और उसका व्यावसायिक इस्तेमाल करने के आरोप में ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत होटल त्रिनेत्र रिसॉर्ट्स और होटल ग्रीन ऑर्किड को अनंतिम रूप से कुर्क किया है।
प्रेम प्रसंग में दो बहनों का अपहरण, कर्नाटक से बरामद कर लाई गईं रांची,...
रांची, 16 जनवरी (आईएएनएस)। रांची के हिंदपीढ़ी की रहने वाली दो बहनों की कर्नाटक से सकुशल बरामदगी के साथ उनके अपहरण के आरोप में पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। बेहद शातिराना तरीके से अंजाम दी गई इस घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की कहानी सामने आई है। 11 जनवरी को दोनों युवतियों के अपहरण की एफआईआर दर्ज होने के बाद से रांची में हंगामा मचा हुआ था।
धनबाद में खरखरी कोलियरी बमबारी-गोलीबारी कांड का मास्टरमाइंड जेएमएम नेता कारू यादव गिरफ्तार
धनबाद, 16 जनवरी (आईएएनएस)। धनबाद जिले के मधुबन थाना अंतर्गत खरखरी कोलियरी में 9 जनवरी को गोलीबारी, बमबारी, आगजनी और पुलिस पर हमले की घटना के मुख्य आरोपी झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता कारू यादव को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे धनबाद पुलिस के एसडीपीओ की अगुवाई वाली स्पेशल टीम ने बिहार के जमुई जिले में वहां की पुलिस की मदद से पकड़ा। कारू यादव के सहयोगी बजरंगी को भी गिरफ्तार किया गया है।
गैंगस्टर एक्ट में वांछित इनामी गिरफ्तार, फर्जी कॉल सेंटर के जरिए करता था ठगी
नोएडा, 14 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-63, नोएडा पुलिस ने लोकल इंटेलीजेंस एवं इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10,000 रुपये का पुरस्कार घोषित आरोपी उत्तम कुमार को थाना क्षेत्र के बहलोलपुर अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया।
पंजाब के बठिंडा में बुजुर्ग दंपती को बेरहमी से उतारा मौत के घाट
बठिंडा, 7 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के बठिंडा से एक हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग दंपती को बेरहमी से तेजधार हथियार से मौत के घाट उतार दिया गया।
अमेरिका : भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत का मामला, जिम्मेदार पुलिस अधिकारी बर्खास्त
सिएटल, 7 जनवरी (आईएएनएस)। सिएटल में पुलिस वाहन दुर्घटना में भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की मौत के लगभग एक वर्ष बाद, जिम्मेदार अधिकारी केविन डेव को पुलिस विभाग से बर्खास्त कर दिया गया है।
रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, बेटे ने लगाया हत्या का आरोप
ग्रेटर नोएडा, 6 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में जेवर कोतवाली क्षेत्र के खाजपुर गांव में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से सेवानिवृत्त एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं, उनके बेटे ने परिवार के ही कुछ लोगों पर पीटकर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रिपोर्ट में हार्ट अटैक से मौत होने की बात सामने आई है।










