पुणे रेप केस : कोर्ट ने आरोपी को 12 दिन की पुलिस हिरासत में...

पुणे, 28 फरवरी (आईएएनएस)। पुलिस ने पुणे के स्वारगेट बस अड्डे पर बस के अंदर 26 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने वाले आरोपी दत्तात्रय गाडे को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से आरोपी को 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी 12 मार्च तक पुलिस की हिरासत में रहेगा।

इंदौर के व्यापारी का जयपुर में अपहरण

इंदौर, 26 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर के व्यापारी का जयपुर से अपहरण हो गया। परिजनों से तीन लाख रुपये की रकम मांगी गई है। व्यापारी की पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

कासना पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बदमाश घायल

ग्रेटर नोएडा, 22 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के थाना कासना पुलिस और एक बदमाश के बीच शन‍िवार को सिरसा गोल चक्कर के पास मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। इस पर पुल‍िस ने उसे पकड़ ल‍िया। उसकी पहचान दानिश, निवासी कालापीर, थाना सिकंदराबाद, जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई।

ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट कराकर 55 लाख से अधिक की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, 12 फरवरी (आईएएनएस)। नोएडा की थाना साइबर क्राइम पुलिस ने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट कर लाभ कमाने का झांसा देकर 55,00,194 रुपये की धोखाधड़ी करने वाले शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सतीश है। वह उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं का निवासी है। पुलिस ने उसे सेक्टर-62, नोएडा से गिरफ्तार किया है।

ब्रिटेन : भारतीय मूल की महिला के साथ ट्रेन में नस्लीय दुर्व्यवहार, नशे में...

लंदन, 12 फरवरी (आईएएनएस)। ब्रिटेन की एक ट्रेन में कथित नस्लीय दुर्व्यवहार का एक और मामला सामने आया है। आरोप है कि 26 वर्षीय भारतीय मूल की महिला के साथ नशे में धुत एक शख्स ने क्रूरतापूर्ण व्यवहार किया। इस घटना से सार्वजनिक स्थानों पर हेट स्पीच को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

पत्नी को जलाकर मार डालने के आरोपी हजारीबाग के पूर्व एसडीओ रांची से गिरफ्तार

हजारीबाग, 9 फरवरी (आईएएनएस)। पत्नी को जलाकर मार डालने के आरोपी हजारीबाग के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को अंततः गिरफ्तार कर लिया गया है। वह रांची के जगन्नाथपुर थाना में छिपकर रह रहे थे। हजारीबाग सदर सब डिवीजन के एसडीपीओ अमित आनंद ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्हें रांची से हजारीबाग लाया जा रहा है। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अफगानिस्तान में क्यों गिरफ्तार किए गए 34,000 भिखारी ?

काबुल, 9 फरवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में पिछले साल देश भर से 34,000 से अधिक भिखारियों को गिरफ्तार किया गया है। आंतरिक मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक समाज में भीख मांगने की संस्कृति को खत्म करने के लिए यह कदम उठाया गया।

पूर्व सरकारी बलों और ड्रग तस्करों के खिलाफ सीरियाई सेना का अभियान जारी

दमिश्क, 7 फरवरी (आईएएनएस)। सीरिया के अंतरिम रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सीरिया-लेबनानी सीमा पर पूर्व बशर अल-असद सरकार के बचे हुए बलों और ड्रग्स तस्करों के खिलाफ अभियान जारी है।

स्वीडन के स्कूल में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 11 की मौत

हेलसिंकी, 5 फरवरी (आईएएनएस)। स्वीडिश अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ओरेब्रो के एक स्कूल में हुई सामूहिक गोलीबारी में 11 लोग मारे गए हैं। इसे देश के प्रधानमंत्री ने स्वीडन के इतिहास का सबसे घातक हमला बताया है।

रांची के नगड़ी में दो युवकों की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत

रांची, 5 फरवरी (आईएएनएस)। रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव में मंगलवार रात दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के पीछे कौन लोग हैं और इसकी वजह क्या है, यह पता नहीं चल पाया है। मृत युवकों की पहचान बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कई थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची है।

खरी बात