पलामू में सेवानिवृत्त शिक्षक की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या

पलामू, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत सतबरवा थाना क्षेत्र में रविवार को एक सेवानिवृत्त शिक्षक परीखन सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वह पोंची पंचायत के हलुमांड गांव के रहने वाले थे। वारदात से स्थानीय लोग गुस्से में हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

बिहार : नालंदा में पराली जलाने के आरोप में किसान पर एफआईआर

बिहारशरीफ, 29 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में पराली जलाने को लेकर अब एक्शन शुरू है। इसके तहत नालंदा जिले के हरनौत प्रखंड में पराली जलाने के मामले में एक किसान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

झारखंड से लूटे गए करीब ढाई करोड़ के मोबाइल फोन बरामद

नूंह, 29 नवंबर (आईएएनएस)। नूंह जिले की अपराध जांच शाखा तावडू की टीम को एक बड़ी कामयाबी म‍िली है। पुलिस ने झारखंड से लूटे गए करीब ढाई करोड़ के मोबाइल फोन को नूंह के गांव सकारस से बरामद किया है। हालांकि आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गए। इस मामले में चार नामजद सहित गिरोह से कई अन्य लोगों के ख‍िलाफ फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अरब सागर में नेवी ने जब्त की 500 किलोग्राम ड्रग्स 

नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना ने नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप जब्त की है। इस कार्रवाई को नौसेना ने समुद्र में अंजाम दिया। इसके तहत लगभग 500 किलोग्राम नशीले पदार्थों (क्रिस्टल मेथ) की जब्ती हुई। भारतीय नौसेना ने श्रीलंकाई झंडे वाले वाले जहाजों को घेर कर यह कार्रवाई की। इस कार्रवाई में श्रीलंकाई नौसेना ने भी भारतीय नेवी का साथ दिया।

बिहार पुलिस अब केस दर्ज कराने वाले पीड़ित को देगी कार्रवाई की जानकारी, पीड़ित को...

पटना, 28 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार पुलिस अब पीड़ित पक्ष को केस से जुड़ी सभी जानकारी मुहैया कराएगी। नए आपराधिक कानून के तहत पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले की पुलिस ने गुरुवार से इसकी शुरुआत कर दी है।

शराब पीने के दौरान हुआ था झगड़ा, मॉडल शॉप के सेल्समैन समेत चार ने...

नोएडा, 28 नवंबर (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस ने तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इनके एक साथी को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। इन चारों आरोपियों ने शराब पीने के दौरान एक युवक को पीट-पीट कर घायल कर दिया था। जिसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां बाद में उसकी मौत हो गई थी। यह सभी मॉडल शॉप के सेल्समैन हैं और युवक के शराब पीने के बाद हुए विवाद में इन्होंने उसके साथ मारपीट की थी।

बिहार : पैक्स अध्यक्ष पर हमला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार 

बिहार शरीफ, 28 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के मेघी नगमा के पैक्स अध्यक्ष शिवचरण प्रसाद को अपराधियों ने गोली मार दी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी विजय गोप को गिरफ्तार कर लिया है।

अंतरराज्‍यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्‍य गिरफ्तार, आठ वाहन बरामद

गाजियाबाद, 25 नवंबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट के क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से आठ लग्जरी चार पहिया वाहन बरामद हुए हैं।  आरोपी 15 सालों से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। गैंग के सदस्‍य कई बार जेल जा चुके हैं। यह लोग अत्याधुनिक तरीके से टैब के जरिए गाड़ियों का लॉक खोलकर उसे चोरी किया करते थे।

झारखंड में चुनावी नतीजों के बाद राजनीतिक रंजिश में कई स्थानों पर मारपीट और...

रांची, 25 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड में चुनावी नतीजों के बाद राजनीतिक रंजिश में कई स्थानों पर मारपीट, तोड़फोड़ और टकराव जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसी घटनाओं को लेकर पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

बिहार में ट्रक और ऑटो की टक्कर में चार स्कूली बच्चों की मौत

पटना, 22 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के बिहटा इलाके में एक ट्रक और ऑटो की टक्कर में चार स्‍कूली बच्चों की मौत हो गई। सभी मृतक बच्चे ऑटो में सवार होकर स्कूल से अपने घर लौट रहे थे।

खरी बात