साइबर टीम ने धोखाधड़ी के आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार, 29 एटीएम बरामद

गाजियाबाद, 16 नवंबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद के थाना साइबर क्राइम टीम ने ऑनलाइन सरिया खरीदने के नाम पर धोखाधड़ी कर साइबर फ्रॉड करने वाला आरोपी को नवादा, बिहार से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल 29 एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं।

सि‍र कटी लाश मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

गाजियाबाद, 16 नवंबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद के मोहन नगर इलाके में एक स‍िर कटी हुई लाश पुलिस को कुछ दिनों पहले मिली थी। पुलिस ने इस केस को सुलझाते हुए इसमें शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी के बाद पता चला कि इन्होंने एक महिला के चक्कर में अपने साथी की गला काटकर हत्या कर दी थी।

रांची में बीआईटी पॉलिटेक्निक कॉलेज में भिड़े छात्रों के दो गुट, एक की मौत,...

रांची, 16 नवंबर (आईएएनएस)। रांची के बीआईटी मेसरा स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों के दो गुटों के बीच मारपीट में जख्मी एक छात्र की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद कॉलेज में जबर्दस्त हंगामा हुआ है। गुस्साए छात्रों ने कॉलेज परिसर में प्रदर्शन करते हुए तोड़फोड़ की है। उन्होंने बीआईटी ओपी के समक्ष भी प्रदर्शन किया है। वे हमलावर छात्रों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

बिहार : कर्ज से परेशान परिवार ने खाया जहर, दंपति की मौत 

बांका, 16 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर कर्ज से परेशान एक शख्स ने अपने पूरे परिवार के साथ जहर खा लिया। इस घटना में दंपति की मौत हो गई, जबकि बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।

चलती कार में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

नोएडा, 15 नवंबर (आईएएनएस)। नोएडा में एक चलती कार में आग लग गई। कार चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहां मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल की एक गाड़ी ने करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस पूरी घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन कार पूरी तरीके से जलकर राख हो गई है। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

मध्य प्रदेश में डिजिटल अरेस्ट बन रहा नई चुनौती

भोपाल 14 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में अपराधियों और ठगों के अपराध करने का नया तरीका डिजिटल अरेस्ट पुलिस के लिए नई चुनौती बन गया है। डेढ़ साल में इस तरह की 50 से अधिक वारदातें सामने आ चुकी हैं। पुलिस और सरकार आम लोगों को जागरूक करने में लगी है, इसके बावजूद ठग लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

बिहार : बगीचे में पेड़ से लटका म‍िला युवक का शव, हत्या की आशंका

हाजीपुर, 14 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने बगीचे में एक पेड़ से रस्सी के फंदे से लटका एक युवक का शव बरामद किया। युवक के पर‍िजनों ने हत्‍या की आशंका जताई है।

ट्यूनीशिया : मानव तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार

ट्यूनिस, 12 नवंबर (आईएएनएस)। ट्यूनीशिया के नेशनल गार्ड ने कहा कि उसने अवैध प्रवासियों की तस्करी में शामिल मानव तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है और इस ऑपरेशन में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

दक्षिण कोरिया: ऑनलाइन गैंबलिंग में शामिल 4,700 से अधिक नाबालिगों की पुलिस ने की...

सियोल, 10 नवंबर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरियाई पुलिस का दावा है कि उसने पिछले एक साल में ऑनलाइन जुआ गतिविधियों में शामिल 4,700 से अधिक नाबालिगों की पहचान की है।

एक साल की बच्ची की चोरी करने वाला बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

नोएडा, 10 नवंबर (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर 20 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर ल‍िया। आरोपी एक साल की बच्ची को चुरा ले गया था।

खरी बात