हैती में बदतर होते हालात, लगातार हिंसा जारी, आधी आबादी भुखमरी की शिकार: संयुक्त...

संयुक्त राष्ट्र, 9 नवंबर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने कहा कि हैती में मानवीय संकट लगातार जारी हिंसा के कारण और भी बदतर होता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से सितंबर के बीच हैती में लगभग 4,900 लोग मारे गए। 7,00,000 से अधिक लोग आंतरिक रूप से विस्थापित हुए हैं, जिनमें से आधे से अधिक बच्चे हैं।

तेज रफ्तार कार से तोड़ा टोल का गेट, एक गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 9 नवंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे के रैंप से एग्जिट की तरफ जाते समय एक तेज रफ्तार कार ने टोल गेट को तोड़ दिया। कर्मचारियों ने जब कार सवार युवकों से पूछताछ की, तो युवकों ने टोल कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। पुल‍िस ने कार के नंबर की पहचान कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर ल‍िया। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।

ईरानी मूल के अमेरिकी को मारने की साजिश तीन लोगों ने रची: अमेरिकी न्याय...

वाशिंगटन, 9 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी न्याय विभाग ने शुक्रवार को ईरानी मूल के एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश रचने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ अभियोग दायर किया है।

50 क‍िलोग्राम गांजा के साथ नशा तस्‍कर गिरफ्तार

नोएडा, 8 नवंबर (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस की सीआरटी टीम ने सेक्टर 20 की पुलिस के साथ मिलकर 50 क‍िलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की कीमत बाजार में 12 लाख रुपये से अध‍िक है।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘अवैध प्रवासियों को अमेरिका से जाना होगा लेकिन…’

न्यूयॉर्क, 8 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के अपने चुनावी वादे पर जोर दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि आप्रवासी वैध तरीके से देश में आएं।

जीआईपी मॉल के चौथे फ्लोर से दिल्ली की रहने वाली महिला ने लगाई छलांग,...

नोएडा, 7 नवंबर (आईएएनएस)। नोएडा के जीआईपी मॉल के चौथे फ्लोर के एग्जिट से नीचे जाने वाली सीढ़ियों से दिल्ली की रहने वाली एक महिला ने बुधवार शाम छलांग लगा दी। महिला की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला का अपने पति से तलाक को लेकर केस चल रहा था।

गाज‍ियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, आरोपी पर 24 से ज्यादा मामले हैं...

गाजियाबाद, 7 नवंबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद पुलिस ने बीती देर रात चेकिंग के दौरान एक मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरे को गिरफ्तार कर ल‍िया। उस पर एनसीआर में 24 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस को उसकी कई दिनों से तलाश थी। मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।

थप्पड़ का बदला लेने के लिए चाकू गोदकर युवक की हत्‍या, दोस्त भी घायल

नोएडा, 7 नवंबर (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-63 स्थित चोटपुर कॉलोनी में बुधवार रात दो पक्षों के बीच हुई कहासुनी में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। उसे बचाने आया दोस्त में हमले में घायल हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस मामले में तीन आरोपी फरार है। पुलिस उन्‍हें पकड़ने के ल‍िए दबिश दे रही है। मृतक की पहचान आशु के रूप में हुई।

पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, पहले भी जा चुका है जेल

नोएडा, 7 नवंबर (आईएएनएस)। नोएडा में बीती रात पुलि‍स व एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुल‍िस की गोली से घायल हुए बदमाश को गि‍रफ्तार कर ल‍िया गया।

इजरायली सेना का दावा, वेस्ट बैंक पर मारा गया एक फिलिस्तीनी

यरूशलम, 7 नवंबर (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने दावा किया है कि कथित तौर पर कार से टक्कर मारने और चाकू से हमला करने का प्रयास करने वाले फिलिस्तीनी शख्स को वेस्ट बैंक (इजरायली कब्जे वाले) में गोली मार दी गई। जिससे उसकी मौत हो गई।

खरी बात