पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है बंगाल सरकार : टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा

कोलकाता, 15 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने आरजे मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर एक वीडियो शेयर क‍िया। वीडियो में मोइत्रा ने बंगाल सरकार के खिलाफ चल रहे दुष्‍प्रचार पर अपनी बात रखी।

कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर इंदौर में आक्रोश, डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी

इंदौर, 15 अगस्त (आईएएनएस)। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में इंदौर में गुरुवार को भी डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी रहा। महाराजा यशवंतराव अस्पताल के मेडिकल छात्र और डॉक्टर इस प्रदर्शन में शामिल हुए। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) और जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जेडीए) ने अस्पताल में अनिश्चितकाल के लिए काम बंद कर दिया है और आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। वहीं डॉक्टरों ने शिवाजी वाटिका में भी प्रदर्शन किया।

पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में प्रदर्शन, महिला डॉक्टर के साथ वारदात के आरोपियों के...

संगरूर(पंजाब),14 अगस्त (आईएएनएस)। भवानीगढ़ (संगरूर) के सरकारी सिविल अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अस्पताल के डॉक्टरों सहित समस्त स्टाफ सुबह 8 से 10 बजे तक हड़ताल पर रहा और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज को जन्मदिन पर गिफ्ट किया ‘यॉट’

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली की जेल में बंद कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को उनके जन्मदिन पर यॉट गिफ्ट किया है।

रांची में बढ़ रहे उग्रवाद के मामले, डीआईजी ने की उच्चस्तरीय बैठक

रांची, 10 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड में बढ़ते उग्रवाद को लेकर डीआईजी अनूप बिरथरे ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में पुलिस के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद थे।

बिहार : अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

गया, 10 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के गया जिले के मुफस्सिल क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और विशेष कार्य बल(एसटीएफ) ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से कई हथियार बरामद किए गए। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मध्य प्रदेश से जुड़े चिटफंड कंपनी के तार, पांच गिरफ्तार

भोपाल, 9 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में पैसा दोगुना करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाली एक चिटफंड कंपनी का पर्दाफाश हुआ है। कंपनी के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और चार करोड़ से अधिक की संपत्ति को भी सीज किया गया है।

सना बानो की मौत पर राजनीति शुरू; जितेंद्र आव्हाड ने कहा- कुत्ता गिरा नहीं,...

ठाणे, 9 अगस्त (आईएएनएस)। मुंब्रा शहर में पांचवीं मंजिल से एक कुत्ते के गिरने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई थी। बच्ची का नाम सना बानो था। अब इस मामले पर राजनीति शुरू हो गई है।

बिहार : भगवान महादेव का दर्शन पाने के लिए युवक बना नकली आईएएस अधिकारी,...

मुजफ्फरपुर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। भगवान शंकर के सबसे प्रिय माने जाने वाले सावन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। श्रद्धालु भगवान भोले का दर्शन करने व जलाभिषेक को लेकर तरह-तरह की तरकीब निकालते हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ मंदिर में भगवान शंकर का दर्शन करने व जलाभिषेेक करने के लिए एक युवक नकली आईएएस अधिकारी बन बैठा। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

बिहार : पांच रुपए के कुरकुरे के लिए दोस्तों के बीच हुआ विवाद, दोस्त...

गोपालगंज, 7 अगस्त (आईएएनएस)। दोस्त के पैसे से पांच रुपए की कुरकुरे खाने की कीमत किसी दोस्त को अपनी जान देकर चुकानी पड़ेगी। यह वारदात बिहार के गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस का दावा है कि पांच रुपए के कुरकुरे खाने में हुए विवाद में एक किशोर ने अपने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी।

खरी बात