इनकम टैक्स ड्यू बता कर हो रही साइबर ठगी, नोएडा पुलिस ने किया आगाह
नोएडा, 6 अगस्त (आईएएनएस)। साइबर फ्रॉड करने वालों ने बीते कुछ दिनों से इनकम टैक्स ड्यू का मैसेज भेज कर लोगों को ठगने का काम शुरू कर दिया है। लोगों को लगता है कि यह मैसेज इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से आ रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है।
बुलंदशहर में पुलिस ने निर्दोष युवक के कार में तमंचा रख बनाया अपराधी, सीसीटीवी...
बुलंदशहर, 5 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस ने एक निर्दोष युवक की कार में तमंचा रख कर उसको जबरन अपराधी बना दिया।
बेंगलुरु: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के साथ छेड़छाड़, सीसीटीवी फुटेज में दिखी वारदात
बेंगलुरु, 5 अगस्त (आईएएनएस)। बेंगलुरु में एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न का मामला प्रकाश में आया है। मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली महिला रोज की तरह सुबह 5 बजे सैर को निकली थी। वह एक जगह खड़ी होकर अपनी दोस्तों का इंतजार कर रही थी तभी पीछे से आए एक शख्स ने उसके साथ बदसलूकी की। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मध्य प्रदेश में ‘डिजिटल अरेस्ट’ बना ठगी का नया हथियार
भोपाल, 5 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में ठगों ने ठगी का एक नया तरीका अपनाया है और वह है डिजिटल अरेस्ट। साइबर ठग ऑनलाइन लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं और लाखों रुपए लूट लेते हैं।
पुलिस ने 60 किलोमीटर पीछा कर पार्श्वनाथ डेवलपर्स के सीईओ काे दिल्ली एयरपोर्ट से...
नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने करीब 60 किलोमीटर तक पीछा कर पार्श्वनाथ डेवलपर्स के सीईओ काेे दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि पार्श्वनाथ डेवलपर्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव कुमार जैन को इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। वह शहर से भागने की कोशिश कर रहे थे।
रांची में एडवोकेट हत्याकांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा, मुठभेड़ के बाद तीन...
रांची, 4 अगस्त (आईएएनएस)। रांची पुलिस ने एडवोकेट गोपी कृष्ण हत्याकांड का 48 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए की गई छापेमारी के दौरान मुठभेड़ भी हुई। इसमें पुलिस की गोली से एक बदमाश रौशन मुंडा घायल हो गया। उसे पैर में गोली लगी है और पुलिस हिरासत में उसका इलाज चल रहा है।
दिल्ली : पूर्व आईआरएस अधिकारी के घर लूटपाट की कोशिश, बदमाशों को पुलिस ने...
नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार देर रात बदमाशों ने एक पूर्व आईआरएस अधिकारी के घर लूटपाट की कोशिश की। हालांकि, परिवार के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए एक बदमाश को एक कमरे में बंद कर दिया। हालांकि, दूसरा बदमाश दीवार फांद कर भागने में कामयाब रहा।
रांची में पकड़ी गई ब्राउन शुगर की फैक्ट्री, 5.33 करोड़ के नशीले पदार्थ व...
रांची, 3 अगस्त (आईएएनएस)। रांची में ड्रग्स और नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल में पुलिस ने ब्राउन शुगर बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। मौके से पांच करोड़ का ब्राउन शुगर, 33 लाख की अफीम, 15 लाख रुपए नकद, पांच मोबाइल, एक कार और ब्राउन शुगर बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण जब्त किए गए।
महाराष्ट्र के सतारा में युवक ने प्रेमिका को चौथी मंजिल से नीचे फेंका, मौत
सतारा, 1 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने शक होने पर अपनी ही प्रेमिका को इमारत की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
बिहार : बाल सुधार गृह से आधी रात को ताला तोड़कर फरार पांच बच्चों...
बेगूसराय, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के बेगूसराय जिले के बाल सुधार गृह से रविवार आधी रात को ताला तोड़कर फरार हुए पांच बच्चों को पुलिस ने 12 घंटे के अंदर बरामद कर लिया। पुलिस ने बच्चों को बाल सुधार गृह के निदेशक को सौंप दिया है।










