झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक साजिश का भंडाफोड़, 164 गिरफ्तार
रांची, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से रविवार को आयोजित झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा में पेपर लीक की साजिश का रांची पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक बड़े अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के मुख्य सरगना समेत कुल 164 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 159 अभ्यर्थी भी शामिल हैं। गिरफ्तार अभ्यर्थियों में सात महिलाएं भी हैं।
हैदराबाद में एटीएम में जमा होने वाले 1.20 करोड़ रुपए लेकर दो कर्मचारी फरार
हैदराबाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। हैदराबाद में एक कैश मैनेजमेंट एजेंसी के दो कर्मचारी एटीएम में जमा करने के लिए रखे गए 1.20 करोड़ रुपए लेकर फरार हो गए।
झारखंड: चाईबासा में भतीजे ने बुआ को मौत के घाट उतारा, शव झाड़ी में...
चाईबासा, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी ही बुआ की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
हजारीबाग में धारदार हथियार से युवक की हत्या, वारदात के विरोध में सड़क जाम
हजारीबाग, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान पसई गांव निवासी राजेश कुमार साव (40 वर्ष) के रूप में हुई है। अपराधियों ने राजेश की हत्या धारदार हथियार से करने के बाद साक्ष्य छिपाने और पहचान मिटाने के उद्देश्य से शव को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया था।
दिल्ली में अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार
नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। नशीले पदार्थों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्वी जिले की पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड ने दिल्ली-एनसीआर और बिहार के बीच सक्रिय एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है।
हैदराबाद : चालान से बचने के लिए बीएमडब्ल्यू में लगाई रिमोट कंट्रोल फ्लिप नंबर...
हैदराबाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। हैदराबाद में ट्रैफिक पुलिस ने एक बीएमडब्ल्यू ड्राइवर को तब पकड़ा, जब उसने कथित तौर पर चालान से बचने के लिए अपनी कार की नंबर प्लेट में एक हाईटेक तरीके का इस्तेमाल किया था।
रांची में घरेलू सहायका की मौत के मामले में खुलासा, महिला सुपरवाइजर सहित दो...
रांची, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। रांची के कांके थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग घरेलू सहायिका की मौत के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी झारखंड सरकार में महिला सुपरवाइजर के तौर पर कार्यरत सुषमा कुमारी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
बोकारो में छात्रा हत्याकांड में थाना प्रभारी समेत 28 पुलिसकर्मी निलंबित, 8 महीने बाद...
बोकारो, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के बोकारो जिले में आठ महीने से लापता 18 वर्षीय छात्रा पुष्पा कुमारी महतो की हत्या का खुलासा होने के बाद एसपी ने संबंधित पिंड्राजोरा थाना के सभी 28 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।
आंध्र प्रदेश: आय से अधिक संपत्ति मामले में सहायक आयुक्त सस्पेंड, पिछले महीने ही...
विजयवाड़ा, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश सरकार ने आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तारी के बाद एंडोमेंट्स विभाग की एक सहायक आयुक्त कालिंगिरी शांति को निलंबित कर दिया है।
बीएसएफ जवान की हत्या के बाद मणिपुर में तलाशी अभियान जारी, 21 अवैध बंकर...
इंफाल, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बीएसएफ जवान की हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार को लगातार तीसरे दिन उग्रवादियों को पकड़ने के लिए अपना संयुक्त तलाशी अभियान जारी रखा।

