बीएसएफ जवान की हत्या के बाद मणिपुर में तलाशी अभियान जारी, 21 अवैध बंकर...
इंफाल, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बीएसएफ जवान की हत्या के बाद सुरक्षा बलों ने रविवार को लगातार तीसरे दिन उग्रवादियों को पकड़ने के लिए अपना संयुक्त तलाशी अभियान जारी रखा।
जगदलपुर में डीआरआई ने 16.528 किलो पैंगोलिन स्केल्स किया बरामद, तीन गिरफ्तार
रायपुर, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की नागपुर क्षेत्रीय इकाई ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया। अधिकारियों के अनुसार, मुंबई जोनल यूनिट के तहत काम कर रही डीआरआई की नागपुर यूनिट ने जगदलपुर में भारतीय पैंगोलिन के शल्क (स्केल्स) की अवैध तस्करी में शामिल एक सिंडिकेट को पकड़ने में सफलता हासिल की।
फर्रुखाबाद में ससुराल आए युवक का शव पेड़ पर लटका मिला, हत्या का आरोप
फर्रुखाबाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। जिले के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के ग्राम ज्योंता में ससुराल आए एक युवक का शव आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला है। यह जानकारी फैलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।
न्यू जर्सी के रेस्तरां में गोलीबारी, एक की मौत और कई घायल
वाशिंगटन, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के यूनियन टाउनशिप स्थित एक लोकप्रिय फास्ट-फूड चेन चिक-फिल-ए के आउटलेट पर हुई गोलीबारी ने पूरे इलाके को दहला दिया।
आगर मालवा में सरकारी अनाज की कालाबाजारी पर कार्रवाई, 53 बोरी राशन जब्त
आगर मालवा, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के नलखेड़ा क्षेत्र में प्रशासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत मिलने वाले अनाज की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई की है। नायब तहसीलदार अरुण चंद्रवंशी ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पीडीएस के चावल से भरे एक पिकअप वाहन को पकड़कर खाद्य विभाग के हवाले कर दिया।
झारखंडः उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की आशंका, रांची में 100 से...
रांची, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड में उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा से पहले पेपर लीक की सूचना पर पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 100 से भी अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ये सभी कथित तौर पर लीक हुए प्रश्नपत्र से तैयारी कर रहे थे।
ग्रेजुएट जिम ट्रेनर निकला लग्जरी कारों का चोर, दिल्ली पुलिस ने किया गिरोह का...
नई दिल्ली, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने कार चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी एक ग्रेजुएट जिम ट्रेनर है, जिसके पास से चोरी की हुई नई लग्जरी कारें बरामद हुईं। पुलिस ने खुलासा किया कि अपने क्लाइंट्स के सामने रौब जमाने के लिए वह लग्जरी कारों का इस्तेमाल करता था। क्लाइंट्स की डिमांड पर वह उन्हें कारें सप्लाई भी करता था।
फिरोजाबाद में मुठभेड़ के बाद शातिर मोबाइल लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
फिरोजाबाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। फिरोजाबाद की थाना रामगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती की घटनाओं में शामिल शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गाजियाबाद में 4 साल की मासूम बच्ची का कत्ल, सगे मामा पर लगा आरोप
गाजियाबाद, 12 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 4 वर्षीय बच्ची की हत्या कर दी गई। इस मामले में गाजियाबाद पुलिस मासूम बच्ची के मामा की तलाश कर रही है, जिस पर हत्या का आरोप लगा है।
राजस्थान: पुलिस ने ड्रग्स के साथ तीन संदिग्ध तस्करों को दबोचा
जयपुर, 11 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान सरकार के 'नशामुक्त राजस्थान' अभियान और नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत एक बड़ी सफलता उस वक्त मिली, जब पाली पुलिस ने शनिवार को तीन संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 74.13 ग्राम अवैध सिंथेटिक ड्रग एमडी भी जब्त की।

