झारखंड के गिरिडीह में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप, कुएं...
गिरिडीह, 17 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र में बुधवार को एक विवाहिता का शव कुएं से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान बेलाखुट्टा गांव निवासी पप्पू यादव की पत्नी 25 वर्षीय निशा देवी के रूप में हुई है।
ओडिशा में अवैध हथियारों की खेप की सप्लाई करने पहुंचा झारखंड का अपराधी गिरफ्तार
रांची, 17 सितंबर (आईएएनएस)। अवैध हथियारों की तस्करी में सक्रिय झारखंड के अपराधी महेश साहा उर्फ टीपू को ओडिशा पुलिस ने उसके दो सहयोगियों समेत गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी पुरी जिले में बुधवार को हुई। पुरी कमिश्नरेट पुलिस की स्पेशल क्राइम यूनिट ने कार्रवाई कर उनके पास से आठ सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल और 34 जिंदा कारतूस बरामद किए।
राजस्थान: सीबीआई ने भर्ती परीक्षा में धोखाधड़ी मामले में बर्खास्त कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर...
नई दिल्ली, 14 सितंबर (आईएएनएस)। सीबीआई ने केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) के एक बर्खास्त कांस्टेबल के खिलाफ, जो पहले राजस्थान के कोटा में तैनात था, मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने बताया है कि चार साल पहले धोखाधड़ी और पहचान की जालसाजी के जरिए सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की है।
चुनाव से पहले मोतिहारी के थानों में लाइसेंसी हथियार जमा कराने में आई तेजी
मोतिहारी, 14 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में अवैध हथियारों के इस्तेमाल को रोकने के लिए पुलिस ने मोतिहारी के विभिन्न थानों में लाइसेंसी हथियारों और कारतूसों का सत्यापन अभियान शुरू कर दिया है। नगर थाने में बड़ी संख्या में लाइसेंस धारक पहुंचकर अपने शस्त्र और कारतूस का सत्यापन कराकर उन्हें जमा करा रहे हैं।
पृथ्वी शॉ ने भरा 100 रुपए का जुर्माना, कोर्ट ने दिया था आदेश
मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनस)। भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ पर सपना गिल मामले में जवाब देने में देरी की वजह से कोर्ट ने 100 रुपए का जुर्माना लगाया था। सपना गिल के वकील अली काशिफ खान ने बताया कि पृथ्वी शॉ ने कोर्ट के आदेश के बाद जुर्माना भर दिया है।
दिशा पाटनी के घर फायरिंग : पिता ने कहा- हम दहशत में नहीं, पुलिस...
मुंबई, 13 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर शनिवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग की। यह घटना सुबह करीब 3 बजे हुई, जब दो अज्ञात लोग बाइक पर आए और दिशा के घर पर कई राउंड गोलियां चलाकर फरार हो गए। दिशा के पिता जगदीश पाटनी ने बताया कि पुलिस और प्रशासन इस मामले में पूरी तरह सक्रिय है।
गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आठ माह में लाखों वाहनों पर चला जुर्माना
नोएडा, 12 सितंबर (आईएएनएस)। पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और पुलिस उपायुक्त यातायात के पर्यवेक्षण में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार शिकंजा कसते हुए यातायात पुलिस ने जनवरी से अगस्त 2025 तक बड़ी कार्रवाई की है।
जेवर एयरपोर्ट के पास अवैध निर्माण पर यमुना प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई, 200 करोड़...
ग्रेटर नोएडा, 12 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सटे क्षेत्रों में तेजी से हो रहे अवैध निर्माण और कब्जों पर अब यमुना प्राधिकरण ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने गोपालगढ़ और मेहंदीपुर गांवों में बड़े पैमाने पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई में लगभग 4 लाख वर्ग मीटर भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 200 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
नोएडा में अवैध भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़, हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
नोएडा, 12 सितंबर (आईएएनएस)। हरियाणा के पानीपत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने नोएडा में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-37 की लाल मार्केट स्थित एक क्लिनिक पर छापा मारा। यह कार्रवाई शुक्रवार को हरियाणा पुलिस और नोएडा पुलिस की मौजूदगी में की गई। टीम ने मौके से अवैध भ्रूण लिंग जांच के धंधे का पर्दाफाश करते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया।
गाजियाबाद में ट्रैफिक कॉन्स्टेबल पर हमला, आरोपी चालक गिरफ्तार
गाजियाबाद, 12 सितंबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र से एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन रोकने पर एक कॉन्स्टेबल पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 सितंबर 2025 की शाम को ट्रैफिक आरक्षी शशिकांत अपनी ड्यूटी पर तैनात थे और निर्धारित स्थान पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।










