बिहार में उप शिक्षा निदेशक के ठिकानों पर रेड, 3.75 करोड़ रुपए की अवैध...
पटना, 11 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर के क्षेत्रीय उप-शिक्षा निदेशक बीरेंद्र नारायण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उन पर 3.75 करोड़ रुपए से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है।
हजारीबाग में पेट्रोल पंप लूटने जा रहे अपराधी गिरफ्तार, हथियार और पूर्व में हुई...
हजारीबाग, 10 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले की पुलिस ने पेट्रोल पंपों में लूटपाट करने वाले आपराधिक गिरोह के तीन गुर्गों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को उन्हें तब दबोचा गया, जब वे एक और लूट की योजना अंजाम देने जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन और नगद रकम बरामद की है।
ग्रेटर नोएडा: कॉलेज हॉस्टल गोलीकांड में दूसरे छात्र की भी मौत, लाइसेंसी रिवॉल्वर से...
ग्रेटर नोएडा, 10 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में स्थित बिमटेक कॉलेज के ऑफ-कैंपस हॉस्टल (आरसीआई विद्या विहार) में मंगलवार को हुए गोलीकांड में घायल छात्र देवांश चौहान ने भी बुधवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले आंध्र प्रदेश के चिलकुलरी के रहने वाले 22 वर्षीय दीपक कुमार की मंगलवार को ही मौत हो गई थी।
झारखंड : कोयला ट्रांसपोर्टिंग में अवैध वसूली के मामले में सीबीआई की कार्रवाई, 7...
रांची, 9 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की रांची स्थित एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने मंगलवार को रामगढ़ जिले के गिद्दी इलाके में कोयला परिवहन में अवैध वसूली के मामले में बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर कोयला कारोबारियों से कमीशन के नाम पर जबरन वसूली करने का आरोप है।
झारखंड : हत्या के बाद बोरी में बंद शव कचरे के ढेर में जलाने...
चाईबासा, 8 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर शहर में सोमवार को अज्ञात लोगों ने बोरी में बंद एक शव को कचरे के ढेर में फेंककर जलाने की कोशिश की। शहर में भारत भवन के पीछे जमा कचरे से उठती बदबू और धुआं देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
ग्वालियर में मंदिर की सीढ़ियों पर मिला युवक का शव
ग्वालियर, 8 सितंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के हीरा भूमिया मंदिर की सीढ़ियों पर एक युवक का लहूलुहान शव सोमवार की सुबह मिला। आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि शहर के शिंदे की छावनी क्षेत्र के लक्ष्मण तलैया इलाके में स्थित है हीरा भूमिया का मंदिर।
रांची में गर्ल्स हॉस्टल से चल रहा था सेक्स रैकेट, 10 युवतियों सहित 11...
रांची, 7 सितंबर (आईएएनएस)। रांची में पुलिस ने गर्ल्स हॉस्टल में चलने वाले सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा किया है। शहर के लालपुर स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल से 10 युवतियों सहित 11 को हिरासत में लिया गया है। पुलिस पूछताछ में रैकेट के पूरे नेटवर्क तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
बोकारो में चोरी की वारदातें अंजाम देने वाले गिरोह के पांच चोर गिरफ्तार
बोकारो, 7 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के बोकारो जिले की पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक ही दिन तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पांच चोरों को धर दबोचकर उनके पास से चोरी किए गए जेवरात, बर्तन, नगद और एक चारपहिया वाहन बरामद किया है।
राजस्थान: कांग्रेस सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर उठाया सवाल
जोधपुर, 6 सितंबर (आईएएनएस)। बाड़मेर-जैसलमेर के कांग्रेस सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल शनिवार को जोधपुर प्रवास पर थे। इस दौरान उन्होंने खेतसिंह हत्याकांड मामले को लेकर प्रदेश की लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाया और प्रशासन पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया।
धनबाद में पति की हत्या कर घर में दफना दिया था शव, 13...
धनबाद, 5 सितंबर (आईएएनएस)। धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैयटांड़ गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां 13 दिनों से लापता दैनिक मजदूर सुरेश हांसदा का शव उसके ही घर से बरामद हुआ। पुलिस ने जब घर की जमीन की खुदाई कराई तो मिट्टी के नीचे से सड़ा-गला शव निकला।










