नोएडा : पांच साल से फरार 50 हजार का इनामी अपराधी शशांक बजाज एसटीएफ...

नोएडा, 2 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने हत्या के मामले में वांछित और पांच वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी शशांक बजाज को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी शशांक बजाज वर्ष 2015 से हत्या के मामले में पकड़ा गया था, लेकिन 2020 में पीलीभीत पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था।

गिरिडीह में महिला पर चोरी का आरोप लगा सिर मुंडा, जूते-चप्पलों की माला पहनाकर...

गिरिडीह, 1 सितंबर (आईएएनएस)। झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी थाना क्षेत्र से एक अमानवीय घटना सामने आई है। जामताड़ा पंचायत के पिपराली गांव में कुछ लोगों ने चोरी के आरोप में एक महिला के साथ मारपीट की और उसके बाल काट दिए। यही नहीं, उसे जूतों-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया गया।

नोएडा : वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 18 चोरी की मोटरसाइकिल और ऑटो बरामद

नोएडा, 1 सितंबर (आईएएनएस)। नोएडा के थाना फेस-1 पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे और निशानदेही से चोरी की 18 मोटरसाइकिल, स्कूटर, स्कूटी व एक ऑटो के अलावा एक अवैध चाकू भी बरामद किया है।

हत्याकांड में नया मोड़ : निक्की के भाई की पत्नी मीनाक्षी भाटी का बड़ा...

ग्रेटर नोएडा, 27 अगस्त (आईएएनएस)। निक्की हत्याकांड मामले में अब मृतका के भाई रोहित की पत्नी और निक्की की भाभी मीनाक्षी भाटी का बयान सामने आया है, जिसने कई अहम खुलासे किए हैं। मीनाक्षी, जो निक्की के भाई रोहित की पत्नी हैं, ने निक्की के परिवार पर दहेज, पारिवारिक कलह और पंचायतों से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए।

दिल्ली: ‘बदले की आग’ में पड़ोसी ने की चोरी, पुलिस ने आरोपी को रकम...

दिल्ली, 27 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण पश्चिम जिले की ऑपरेशन सेल पुलिस ने सागरपुर निवासी संदीप (25 वर्ष) को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी की गई 15,000 रुपए नकदी बरामद की गई।

सिंगर राहुल फाजिलपुरिया की हत्या की साजिश नाकाम, गुरुग्राम एसटीएफ ने मुठभेड़ में गिरफ्तार...

ग्रुरुग्राम, 27 अगस्त (आईएएनएस)। गुरुग्राम में मशहूर सिंगर और रैपर राहुल यादव उर्फ फाजिलपुरिया पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस केस में पुलिस ने बीती रात एक मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह मुठभेड़ गुरुग्राम के वजीरपुर इलाके में हुई।

भरतपुर : शाहरुख खान-दीपिका पादुकोण सहित 7 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

भरतपुर, 26 अगस्त (आईएएनएस)। राजस्थान के भरतपुर में अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण सहित 7 लोगों पर एक धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। यह शिकायत मथुरा गेट थाने में दर्ज की गई है।

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग से कूदकर युवक ने दी जान, घर से गायब होने...

नोएडा, 23 अगस्त (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग से कूदकर दिल्ली के रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई है, जो दिल्ली के हौज खास इलाके का निवासी था। उसके घर से गायब होने के बाद से ही परिजनों और पुलिस के बीच युवक की तलाश जारी थी, लेकिन लगभग 24 घंटे बाद उसका शव पुलिस के हाथ लगा।

साइबर अपराध से बचना है तो डर, लालच और आलस्य को त्यागें : विशेषज्ञ

भोपाल, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में साइबर अपराध की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए जागरुकता अभियान का सहारा लिया जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि इन अपराधों से बचना है तो डर, लालच और आलस्य को त्यागना होगा। पत्र सूचना कार्यालय भोपाल, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा साइबर सुरक्षा विषय पर आधारित ‘वार्तालाप’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नोएडा पुलिस ने साइबर अपराध रोकथाम पर कार्यशाला आयोजित की, विशेषज्ञों ने दिए सुझाव

नोएडा, 22 अगस्त (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा साइबर अपराध की रोकथाम और समाधान को लेकर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शुक्रवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108 में आयोजित हुआ।

खरी बात