उत्तर प्रदेश के बहराइच में दुष्कर्मी गिरफ्तार, साक्ष्य भी बरामद
लखनऊ, 7 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बहराइच में पुलिस ने बच्चियों से दुष्कर्म करने वाले हैवान को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अविनाश पांडेय के पास से कई साक्ष्य बरामद हुए हैं।
महाराष्ट्र : मालवणी पुलिस ने कोडीन कफ सिरप की 700 से अधिक बोतलें की...
मुंबई, 2 जुलाई (आईएएनएस)। मुंबई के मालवणी इलाके में मालवणी पुलिस ने कोडीन कफ सिरप की 700 से अधिक बोतलें जब्त कीं और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान नावेद अब्दुल हामिद बटाटावाला (27) और रिजवान वकील अंसारी (29) के रूप में हुई है।
झारखंड : लातेहार में माइनिंग सर्वे कंपनी की साइट पर नक्सलियों का हमला, छह...
लातेहार, 4 मई (आईएएनएस)। झारखंड के लातेहार जिला अंतर्गत चंदवा थाना क्षेत्र में नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते ने कोल इंडिया की सहयोगी कंपनी सीएमपीडीआई (सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट) के साइट पर धावा बोलकर दो ड्रिलिंग मशीन सहित आठ गाड़ियों में आग लगा दी।
संभल: हयातनगर थाना परिसर में भीषण आग, कई वाहन जलकर खाक
संभल, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के संभल में शनिवार को थाने में भीषण आग लग गई। आग से थाना परिसर में खड़े कई वाहन जलकर खाक हो गए हैं। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
यूपी के बदायूं में कमरे में बंद कर की सिपाही की पिटाई, कई लोग...
बदायूं, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक सिपाही की कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर दी। होमगार्ड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद घायल सिपाही का जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
बरेली में शादी समारोहों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 19 लाख का...
बरेली, 2 मार्च (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के शादी समारोहों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। बहेड़ी पुलिस ने 12 फरवरी को किंग रिसॉर्ट में हुए शादी समारोह से जेवर और नकदी चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी राजस्थान और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से 19 तोले सोने के गहने, 18000 रुपये नकद, एक तमंचा और चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों ने एक गिरोह बनाकर जिले के कई बारात घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए बहेड़ी थाना क्षेत्र के नैनीताल हाईवे स्थित मेगा फूड पार्क से उन्हें गिरफ्तार किया।
रांची के नगड़ी में दो युवकों की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
रांची, 5 फरवरी (आईएएनएस)। रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र के कतरपा गांव में मंगलवार रात दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के पीछे कौन लोग हैं और इसकी वजह क्या है, यह पता नहीं चल पाया है। मृत युवकों की पहचान बुधराम मुंडा और मनोज कच्छप के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही कई थाना क्षेत्रों की पुलिस मौके पर पहुंची है।
दुलाल सरकार हत्याकांड मामला: मालदा पुलिस ने कृष्णा रजक और बबलू यादव पर दो-दो...
मालदा, 5 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) पार्षद दुलाल सरकार की हत्या के दो आरोपियों पर दो-दो लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है।
लातेहार में 11वीं कक्षा की लापता छात्रा का शव कुएं में मिला, सड़क पर...
लातेहार, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में तीन दिनों से लापता 11वीं की छात्रा तन्नू कुमारी का शव सोमवार को एक कुएं से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को लेकर छात्रा के परिजन और स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। उनका कहना है कि छात्रा की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया है। वे हत्यारों का पता लगाकर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
बिहार में सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र लीक होने की आशंका
पटना, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका को लेकर बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति की ओर से रविवार को आयोजित सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) की परीक्षा रद्द कर दी गई है। सोमवार को होने वाली परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है। दावा किया गया है कि परीक्षा की अगली तिथि की घोषणा जल्द की जाएगी।










