पलामू में सेवानिवृत्त शिक्षक की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या

पलामू, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत सतबरवा थाना क्षेत्र में रविवार को एक सेवानिवृत्त शिक्षक परीखन सिंह की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वह पोंची पंचायत के हलुमांड गांव के रहने वाले थे। वारदात से स्थानीय लोग गुस्से में हैं। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

पश्चिम बंगाल में अलग-अलग घटनाओं में दो नाबालिग लड़कियों से बलात्कार

कोलकाता, 3 नवंबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के दो जिलों में शनिवार को नाबालिग लड़कियों से बलात्कार की घटनाएं सामने आईं। पहली घटना अलीपुरद्वार जिले के कुमारग्राम की और दूसरी मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल की है।

गाजियाबाद के रेलवे ट्रैक पर मिला नोएडा के कलेक्शन एजेंट का शव, जांच में...

गाजियाबाद, 2 नवंबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद में रेलवे ट्रैक के पास नोएडा के एक कलेक्शन एजेंट का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या कर शव को वहां पर फेके जाने की आशंका जताई है।

बिहार में एएसआई ने गोली मारकर की आत्महत्या, बैरक से शव बरामद

पटना, 2 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार के पटना जिले के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के पुलिस बैरक में एक एएसआई (सहायक पुलिस निरीक्षक) ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शनिवार को उसका शव बैरक से बरामद किया गया। मृतक की पहचान अजीत सिंह के रूप में कई गई है, जो पुलिस लाइन में तैनात था और ट्रैफिक संचालन कार्यालय एकता भवन के बैरक में रहता था।

आईपीएल 2025: चार टीमों ने अपने कप्तान ही रिटेन नहीं किए

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। आईपीएल रिटेंशन की प्रक्रिया पूरी हो गई और कुछ बड़े नाम ऐसे है जिन्हें रिटेन नहीं किया गया हैं, हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें चार नाम ऐसे भी है जो पिछले सीजन टीम के कप्तान थे। इनमें तीन तो भारतीय खिलाड़ी हैं। अब इन सभी प्लेयर्स के ऊपर नीलामी के दौरान बंपर बोली लगने की उम्मीद है।

नोएडा : रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस छलकाए जा रहे थे जाम, पुलिस ने की...

नोएडा, 2 सितंबर (आईएएनएस)। नोएडा के एक रेस्टोरेंट में बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने संयुक्त छापेमारी की।

दिल्ली : पूर्व आईआरएस अधिकारी के घर लूटपाट की कोशिश, बदमाशों को पुलिस ने...

नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार देर रात बदमाशों ने एक पूर्व आईआरएस अधिकारी के घर लूटपाट की कोशिश की। हालांकि, परिवार के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए एक बदमाश को एक कमरे में बंद कर दिया। हालांकि, दूसरा बदमाश दीवार फांद कर भागने में कामयाब रहा।

रांची में पकड़ी गई ब्राउन शुगर की फैक्ट्री, 5.33 करोड़ के नशीले पदार्थ व...

रांची, 3 अगस्त (आईएएनएस)। रांची में ड्रग्स और नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल में पुलिस ने ब्राउन शुगर बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। मौके से पांच करोड़ का ब्राउन शुगर, 33 लाख की अफीम, 15 लाख रुपए नकद, पांच मोबाइल, एक कार और ब्राउन शुगर बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण जब्त किए गए।

महाराष्ट्र के सतारा में युवक ने प्रेमिका को चौथी मंजिल से नीचे फेंका, मौत

सतारा, 1 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने शक होने पर अपनी ही प्रेमिका को इमारत की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

आयुर्वेद की नकली दवा बनाने वाले दो गिरफ्तार, 35 लाख रुपए का सामान बरामद

नोएडा, 3 जुलाई (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस ने आयुर्वेद की नकली दवा बनाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 35 लाख रुपए का सामान बरामद हुआ है। पकड़े गए आरोपियों में से एक दवा कंपनी में पहले काम कर चुका है और वह नकली होलोग्राम और दवा का पैकेट बनाकर उसे बाजार में सप्लाई कर रहा था।

खरी बात