लखीमपुर खीरी हिंसा मामला : सुप्रीम कोर्ट आशीष मिश्रा की याचिका पर सोमवार को...
नई दिल्ली, 10 फरवरी (आईएएनएस)। सुप्रीम कोर्ट सोमवार को आशीष मिश्रा की याचिका पर सुनवाई करेगा, जो 2021 के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में अंतरिम जमानत पर हैं।
वनभूलपुरा हिंसा मामला: पुलिस ने 5 को किया गिरफ्तार, 19 के खिलाफ नामजद व...
हल्द्वानी,10फरवरी(आईएएनएस)। हल्द्वानी के वनभूलपुरा में हुई हिंसा के बाद पुलिस ने उपद्रवियों और दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने19 नामज़द और 5000 अज्ञात लोंगो के खिलाफ़ मामला दर्ज़ किया है और पांच को गिरफ्तार किया है। हिंसा में मरने वालों की संख्या अब 5 हो गई है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैंं, जिनका सुशील तिवारी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। हालांकि इस हिंसा में 300 से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं।
बिहार में घर से मिला मां-बेटे का शव
जमुई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के जमुई जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक घर से मां-बेटे का शव बरामद किया गया है। पुलिस को आशंका है कि दोनों को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
बिजनौर में गांजा की तस्करी करने वाले तीन गिरफ्तार
बिजनौर, 10 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले धामपुर थाना क्षेत्र में नशीले पदार्थ की तस्करी में लिप्त तीन तस्करों को आबकारी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया गया है। तीनों भांग के ठेके पर सेल्समैन के रूप में काम करते हैं। इनकी पहचान मदन सैनी, संदीप शर्मा और आशुतोष सैनी के रूप में हुई।
शिवसेना-यूबीटी नेता की एफबी लाइव हत्या: मुंबई पुलिस ने जांच शुरू की, दो हिरासत...
मुंबई, 9 फरवरी (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस ने शुक्रवार को यहां संदिग्ध पृष्ठभूमि वाले एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता मौरिस नोरोन्हा द्वारा शिवसेना (यूबीटी) नेता अभिषेक वी. घोसालकर की फेसबुक लाइव पर सनसनीखेज हत्या की व्यापक जांच शुरू की है।
बिहार : सुहाग रात के दूसरे दिन से लापता पति को पुलिस ने ट्रेन...
मुजफ्फरपुर, 9 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से शादी के दो दिन बाद से अचानक लापता हुए युवक को पुलिस ने आरा से बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि वह एक ट्रेन में सवार था।
तीन साल की बच्ची से रेप करने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा, 9 फरवरी (आईएएनएस) । ग्रेटर नोएडा के थाना रबूपुरा क्षेत्र में फूलों के खेत में तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने बीती देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
वनभूलपुरा मामला: घायलों से मिलीं डीएम वंदना सिंह चौहान, अफवाहों पर ध्यान न देने...
हल्द्वानी,9फरवरी(आईएएनएस)। हल्द्वानी में बवाल के बाद डीएम वंदना सिंह चौहान ने अस्पतालों का जायजा लिया। इस दौरान वो पथराव और हंगामे में घायल हुए लोगों और पुलिसकर्मियों से भी मिलीं।
वनभूलपुरा हिंसा में चार की मौत : डीएम वंदना सिंह
हल्द्वानी,9फरवरी (आईएएनएस) । हल्द्वानी के वनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध मस्जिद और मदरसें को हटाने गयी प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम पर गुरुवार रात आक्रोशित भीड़ के हमले में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की मौत हो गई और 70 वहनों को आग के हवालें कर दिया गया व थाने को भी फूंक दिया गया। हमले में 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
भारत में लगभग पाँच में से दो वेब यूजरों को पिछले साल साइबर हमले...
नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। भारत में लगभग पांच में से दो वेब यूजरों को 2023 में इंटरनेट से पैदा हुए साइबर हमले का सामना करना पड़ा। गुरुवार को एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई।










