Sunday, May 10, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

ओडिशा: पत्नी की हत्या के आरोप में सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। भुवनेश्वर के एयरफील्ड पुलिस थाना क्षेत्र के कुहा गांव के स्वास्तिक नगर स्थित अपने आवास पर पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में कमिश्नरेट पुलिस ने बुधवार को एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी को गिरफ्तार किया।

मानव तस्करी के आरोप में एनआईए स्पेशल कोर्ट ने चार बांग्लादेशी नागरिकों को 3...

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की स्पेशल कोर्ट ने बुधवार को अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी के एक बड़े मामले में चार बांग्लादेशी नागरिकों को दोषी ठहराते हुए तीन-तीन साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने प्रत्येक आरोपी पर 20,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यदि वे जुर्माना नहीं भरते तो उन्हें एक अतिरिक्त महीना जेल में रहना होगा।

हैदराबाद एयरपोर्ट पर तैनात दो पुलिस अधिकारी एसीबी के जाल में फंसे, रिश्वत लेते...

हैदराबाद, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। तेलंगाना की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पुलिस चौकी पर तैनात एक इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पहले हल्दिया में भाजपा कार्यकर्ता का शव...

कोलकाता, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर जिले के हल्दिया में बुधवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता का शव बरामद किया गया। यह घटना पार्टी की 9 अप्रैल को होने वाली बहुचर्चित चुनावी रैली से ठीक 24 घंटे पहले हुई। इस रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करने वाले हैं।

जैसलमेर: जवान ने की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

जयपुर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। जैसलमेर के आर्मी कैंट से एक दुखद खबर सामने आई है। 23 फील्ड रेजिमेंट में तैनात 34 वर्षीय हवलदार रघु एस ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव देह को परिजनों को सौंप दिया गया।

‘मैं आतंकवादी हूं’, मुंबई में फर्जी बम कॉल से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई में मंगलवार की सुबह एक कथित बम धमकी भरे कॉल ने सुरक्षा एजेंसियों में कुछ समय के लिए हड़कंप मचा दिया। हालांकि, कुछ ही देर बाद मामले की जांच के बाद पता चला कि यह कॉल एपीएमसी में काम करने वाले एक 46 वर्षीय दिहाड़ी मजदूर ने की, जो फर्जी निकली।

बिहार के बांका में अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

पटना, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार पुलिस ने बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र के सरवा गांव में चल रही एक अवैध हथियार निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है और इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

गोवा मनी लॉन्ड्रिंग केस: ईडी ने ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ से जुड़ी 17.45 करोड़...

पणजी, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को गोवा के अरपोरा स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ प्रतिष्ठान के कथित अवैध संचालन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगभग 17.45 करोड़ रुपए की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है।

गोधरा : छह महीने से फरार दंगे का आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, उपद्रव फैलाने...

गोधरा, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। गुजरात के गोधरा शहर के टाउन बी डिवीजन पुलिस स्टेशन से जुड़े चर्चित दंगा और उपद्रव मामले में मुख्य आरोपी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जाकिर अहमद झभा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महाराष्ट्र : केडगांव में कालाबाजारी के लिए रखा गया अनाज जब्त, एक के खिलाफ...

दौंड, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। यवत पुलिस ने महाराष्ट्र के केडगांव स्थित कृषि उत्पन्न बाजार समिति परिसर में छापा मारकर कालाबाजारी के उद्देश्य से जमा किए गए बड़े मात्रा में अनाज को जब्त कर लिया है। इस कार्रवाई में कुल 10,69,856 रुपए मूल्य का अनाज बरामद किया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

खरी बात