Sunday, May 10, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

बिहार : बांका में अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, पिस्टल व उपकरणों के साथ...

बांका, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के बांका जिले में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के एक बड़े गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया है। धोरैया थाना क्षेत्र के सरवा गांव में चल रही अवैध हथियार फैक्ट्री से दो अर्द्धनिर्मित पिस्टल, पिस्टल के पुर्जे और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने मौके से आरोपी बोध नारायण मंडल को गिरफ्तार कर लिया है।

विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, फर्जी वीजा...

ग्रेटर नोएडा, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाने की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में फर्जी वर्क वीजा, एग्रीमेंट लेटर और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता, एटीएम धोखाधड़ी गिरोह का सरगना गिरफ्तार

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल (आईएससी) ने संगठित एटीएम धोखाधड़ी गिरोह के सरगना को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई के साथ दिल्ली भर में एटीएम कार्ड धोखाधड़ी के 50 से अधिक मामलों का खुलासा हुआ है।

अमृतसर पुलिस ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार

अमृतसर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने बड़ी सफलता का ऐलान करते हुए बताया कि अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने बॉर्डर पार से गैर-कानूनी हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

रांची: पैसों के विवाद में बेटे ने पिता की धारदार हथियार से कर दी...

रांची, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र अंतर्गत हराटांड़ गांव में मंगलवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक बेटे ने मामूली पैसों के विवाद में अपने ही पिता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

बिहार: वांछित शराब माफिया राजा साह गिरफ्तार, एसटीएफ ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन परिसर से...

मुजफ्फरपुर, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब से 10 लोगों की मौत और कई लोगों के इससे पीड़ित होने के बाद पुलिस शराब माफियाओं के खिलाफ एक्शन में है। इस बीच, विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शराबबंदी कानून को ठेंगा दिखाने वाले मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाने के वांछित और कुख्यात शराब माफिया राजा साह उर्फ राजा गुप्ता को मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन परिसर से धर दबोचा है।

दिल्ली पुलिस ने कुख्यात चेन स्नैचर को दबोचा, साथी भी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। द्वारका जिले के डाबड़ी में पुलिस ने एक कुख्यात चेन स्नैचर और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से नकली नंबर प्लेट और बाइक भी जब्त की है। वहीं उसके साथी के पास से 80,000 रुपये नगद बरामद किया गया है।

झारखंड टेंडर घोटाला: रिटायर्ड इंजीनियर इन चीफ समेत दो ने किया सरेंडर, कोर्ट से...

रांची, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में हुए करोड़ों रुपये के टेंडर कमीशन घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी रिटायर्ड इंजीनियर इन चीफ राजीव लोचन और रिटायर्ड एक्जीक्यूटिव इंजीनियर अनिल कुमार ने बुधवार को रांची स्थित पीएमएलए की विशेष अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया।

मुरैना में रेत माफिया द्वारा वन आरक्षक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या

मुरैना 8 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रेत माफिया ने वन विभाग के आरक्षक की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

बिहार : नवादा में हाथी के हमले से महिला की मौत, इलाके में दहशत

नवादा, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां हाथियों के झुंड ने एक वृद्ध महिला की जान ले ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बना हुआ है।

खरी बात