तमिलनाडु: सत्तनकुलम हिरासत में हुई मौतों के मामले में नौ पुलिसकर्मियों को मौत की...
मदुरै, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। मदुरै की प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने सोमवार को 2020 के सत्तनकुलम हिरासत में हुई मौतों के मामले में दोषी पाए गए नौ पुलिसकर्मियों को मौत की सजा सुनाई। अदालत के इस फैसले ने हिरासत में हिंसा पर राष्ट्रीय बहस को फिर से हवा दे दी है।
नासिक के कथित ‘ढोंगी बाबा’ अशोक खरात पर ईडी की कार्रवाई, मनी लॉन्ड्रिंग एंगल...
नासिक, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में कथित तौर पर लोगों को झांसे में लेकर ठगी और गंभीर अपराधों को अंजाम देने वाले नासिक के तथाकथित ‘गॉडमैन’ अशोक खरात की मुश्किलें अब और बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने खरात और उसके सहयोगियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज करते हुए ईसीआईआर फाइल की है। यह केस 4 अप्रैल को मुंबई स्थित ईडी दफ्तर में दर्ज किया गया।
पंजाब पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के समर्थन वाले एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।
झारखंड: साहिबगंज में पत्नी की हत्या कर नदी में शव फेंका, आरोपी गिरफ्तार
साहिबगंज, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहल अनुमंडल अंतर्गत राधानगर थाना क्षेत्र से विवाहिता महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। आरोपी पति राहुल शेख को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में उसने पत्नी की हत्या कर शव गंगा नदी में फेंकने की बात स्वीकार की है।
रांचीः लड़के से ‘दोस्ती के जुर्म’ में नाबालिग की हत्या, गुपचुप तरीके से अंतिम...
रांची, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध रूप से गुमशुदगी के मामले की जांच के दौरान पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
जबलपुर में ठग गिरोह के 4 शातिर गिरफ्तार, 1.55 करोड़ नकदी और लाखों का...
जबलपुर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो नकली सोने की गिन्नियों के जरिए लोगों से लाखों-करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दे रहे थे।
दिल्ली विधानसभा सुरक्षा मामला: नकाबपोश व्यक्ति गिरफ्तार, वाहन जब्त
नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। सोमवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में एक नकाबपोश व्यक्ति ने कड़ी सुरक्षा वाले बाउंड्री गेट को तोड़कर जबरदस्ती प्रवेश किया और बिना किसी रोक-टोक के भागने में सफल रहा। इस घटना से विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है।
शिक्षक की पत्नी से दिनदहाड़े चेन लूट, मुठभेड़ के बाद दो मुख्य आरोपियों समेत...
इटावा, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में शिक्षक की पत्नी से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में सोमवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में रेकी करने वाले और लूटी गई चेन खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार, मोबाइल फोन और पिघला हुआ सोना बरामद किया।
रामावतार जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अमित जोगी को सुनाई उम्रकैद की सजा
रायपुर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बहुचर्चित एनसीपी नेता रामावतार जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने 31 मई 2007 के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें ट्रायल कोर्ट ने अमित जोगी को बरी कर दिया था, जबकि अन्य सह आरोपियों को दोषी ठहराया गया था।
चंडीगढ़ और दिल्ली में बम धमकी वाले ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
चंडीगढ़, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार सुबह प्राप्त ई-मेल में इन इमारतों को बम से उड़ाने की बात कही गई। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और सभी परिसरों की गहनता से जांच की जा रही है।

