Sunday, May 10, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

जबलपुर में ठग गिरोह के 4 शातिर गिरफ्तार, 1.55 करोड़ नकदी और लाखों का...

जबलपुर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के जबलपुर में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतर्राज्यीय ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो नकली सोने की गिन्नियों के जरिए लोगों से लाखों-करोड़ों रुपए की ठगी को अंजाम दे रहे थे।

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा मामला: नकाबपोश व्यक्ति गिरफ्तार, वाहन जब्त

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। सोमवार को दिल्ली विधानसभा परिसर में एक नकाबपोश व्यक्ति ने कड़ी सुरक्षा वाले बाउंड्री गेट को तोड़कर जबरदस्ती प्रवेश किया और बिना किसी रोक-टोक के भागने में सफल रहा। इस घटना से विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया है।

शिक्षक की पत्नी से दिनदहाड़े चेन लूट, मुठभेड़ के बाद दो मुख्य आरोपियों समेत...

इटावा, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में शिक्षक की पत्नी से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में सोमवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में रेकी करने वाले और लूटी गई चेन खरीदने वाले सुनार को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार, मोबाइल फोन और पिघला हुआ सोना बरामद किया।

रामावतार जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अमित जोगी को सुनाई उम्रकैद की सजा

रायपुर, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बहुचर्चित एनसीपी नेता रामावतार जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने 31 मई 2007 के उस फैसले को पलट दिया, जिसमें ट्रायल कोर्ट ने अमित जोगी को बरी कर दिया था, जबकि अन्य सह आरोपियों को दोषी ठहराया गया था।

चंडीगढ़ और दिल्ली में बम धमकी वाले ई-मेल, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

चंडीगढ़, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। चंडीगढ़ और दिल्ली में कई स्कूलों और सरकारी दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार सुबह प्राप्त ई-मेल में इन इमारतों को बम से उड़ाने की बात कही गई। इसके बाद से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और सभी परिसरों की गहनता से जांच की जा रही है।

गुमला के गुमला में दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, ब्वॉयफ्रेंड ने रची थी...

गुमला, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में दो युवतियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।

झारखंड के पलामू में आपसी विवाद में युवक ने सगे भाई को कुल्हाड़ी से...

पलामू, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ठेकही-अंदाग गांव में रविवार की रात एक युवक ने अपने ही सगे भाई की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल व्याप्त है।

बिहार: गोपालगंज में युवती की हत्या, पुलिस ने पिता को लिया हिरासत में

गोपालगंज, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक घर से युवती का शव बरामद किया है। उसके सिर और शरीर पर काफी गंभीर चोट के निशान हैं, जिससे आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवती की बेरहमी से हत्या की गई है।

सारंडा के जंगल में नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ जवान घायल, एयरलिफ्ट कर...

चाईबासा/रांची, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मेंसारंडा वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ जारी 'एंटी-नक्सल' ऑपरेशन के दौरान सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर चोर, पैरोल पर रहते हुए भी वारदातों...

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्वी जिले की एंटी-स्नैचिंग एंड बर्गलरी (एएसबी) सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक सक्रिय चोर को गिरफ्तार किया है, जो पैरोल पर रहते हुए भी वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस की तेज और समन्वित कार्रवाई के चलते न सिर्फ आरोपी को पकड़ा गया, बल्कि चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया गया।

खरी बात