Sunday, May 10, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आया शातिर चोर, पैरोल पर रहते हुए भी वारदातों...

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्वी जिले की एंटी-स्नैचिंग एंड बर्गलरी (एएसबी) सेल ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक सक्रिय चोर को गिरफ्तार किया है, जो पैरोल पर रहते हुए भी वारदातों को अंजाम दे रहा था। पुलिस की तेज और समन्वित कार्रवाई के चलते न सिर्फ आरोपी को पकड़ा गया, बल्कि चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया गया।

कुलगाम पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान जारी, पिछले तीन हफ्तों में 14 तस्कर...

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर की कुलगाम पुलिस ने नशे के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए पिछले तीन हफ्तों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 10 एफआईआर दर्ज की हैं। इनमें से 9 एफआईआर थाना काजीगुंड और 1 एफआईआर थाना देवसर में दर्ज हुई। इस कार्रवाई में 14 तस्करों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए।

मुंबई में दो गुटों में मारपीट, पुलिस ने किया लाठीचार्ज और 5 आरोपी किए...

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। मलाड पूर्व दिंडोशी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत संतोष नगर मार्केट में रविवार रात दो गुटों मारपीट होने से तनाव की स्थिति बन गई। मलाड में जब लोग अपने-अपने घरों में थे, तभी अचानक शोर उठा, माहौल बिगड़ा और देखते ही देखते दो गुट आमने-सामने आ गए। बहस से शुरू हुआ विवाद बाद में हिंसा में बदल गया।

हैदराबाद के चारमीनार में अतिक्रमण हटाने पर भारी बवाल, एआईएमआईएम एमएलसी पर केस दर्ज

हैदराबाद, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। हैदराबाद में ग्रेटर हैदराबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (जीएचएमसी) के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान रविवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जब पुलिस और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेताओं के बीच टकराव हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने एआईएमआईएम के एमएलसी रहमत बेग के खिलाफ मामला दर्ज किया है जबकि साहिल अकबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

दिल्ली : 24 वारदातों को अंजाम देने वाला शातिर स्नेचर इम्तियाज गिरफ्तार, 5 मोबाइल...

नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। राजधानी दिल्ली के शकरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने स्नैचिंग, लूट और चोरी की कई वारदातों में शामिल एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं।

रामगढ़ में पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़, राहुल दुबे गैंग का सदस्य गिरफ्तार

रामगढ़, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले में कुख्यात राहुल दुबे गिरोह के विरुद्ध पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन' जारी है। पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में गिरोह के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

भाजपा उम्मीदवार के कार्यालय में तोड़फोड़, टीएमसी उम्मीदवार रत्ना चट्टोपाध्याय के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कोलकाता, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले बेहाला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में तनाव तब बढ़ गया, जब भाजपा के उम्मीदवार इंद्रनील खान ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के चुनाव कार्यालय में तोड़फोड़ की। चुनाव आयोग के अनुसार, इंद्रनील खान की शिकायत पर रत्ना चट्टोपाध्याय के खिलाफ परनाश्री पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज हुई है।

प्रधानमंत्री मोदी के हस्ताक्षर वाले फर्जी पत्र के जरिए 4 लाख फिरौती मांगने वाले...

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल (जबरन वसूली विरोधी प्रकोष्ठ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्ताक्षर वाले फर्जी पत्र का इस्तेमाल करके 4 लाख फिरौती मांगने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

बंगाली फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री ने एक्टर राहुल बनर्जी की मौत मामले में अनिश्चितकालीन...

कोलकाता, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बंगाली फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कलाकारों एवं टेक्नीशियनों ने अभिनेता राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत के विरोध में 7 अप्रैल से सभी फिल्मों और सीरियल की शूटिंग अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का फैसला किया है। साथ ही, उन्होंने कलाकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई है।

मुंबई के मालाड पूर्व में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, पुलिस ने किया...

मुंबई, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई के मालाड पूर्व स्थित दिंडोशी पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत संतोष नगर मार्केट में रविवार को दो गुटों के बीच अचानक हिंसक झड़प और मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा।

खरी बात