हुबली में ‘लव जिहाद’ मामले में तीन केस दर्ज, पुलिस सभी पहलुओं की कर...
हुबली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक के हुबली में सामने आए कथित ‘लव जिहाद’ मामले में पुलिस बेहद सतर्कता के साथ जांच कर रही है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से गंभीर और संवेदनशील आरोप लगाए गए हैं, जिसके चलते कुल तीन मामले दर्ज किए गए हैं।
शाहदरा साइबर पुलिस की कार्रवाई, नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गाजियाबाद...
शाहदरा, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। शाहदरा साइबर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक आरोपी को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक महिला से करीब 1.51 लाख रुपए की धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन और एक सिम कार्ड भी बरामद किया है।
बटाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्तौल और कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बटाला, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब के बटाला में पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए एक बड़ी कार्रवाई में दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एसएसपी बटाला के दिशा-निर्देशों और वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में की गई।
नालागढ़: नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 किलो गांजा के साथ...
शिमला, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में सोलन जिले के नालागढ़ की बद्दी पुलिस ने शनिवार को एक बड़ा नशा विरोधी अभियान चलाया। पुलिस ने 6 किलो से ज्यादा गांजा बरामद करने के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, युवक हेरोइन के साथ...
बद्दी, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के बद्दी क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बद्दी पुलिस की स्पेशल सेल ‘एक्स टीम’ द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
मेट्रो पोस्टर कांड: लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर शब्बीर अहमद लोन को 7 दिन की न्यायिक...
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकवादी और मेट्रो पोस्टर मामले से जुड़े हाल ही में पकड़े गए मॉड्यूल के संचालक शब्बीर अहमद लोन को अदालत में पेश किया है। आतंकी शब्बीर अहमद लोन की पांच दिन की पुलिस कस्टडी पूरी होने के बाद शनिवार को उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे सात दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।
बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मोबाइल चोरी का बड़ा खुलासा, 13 आरोपी पकड़े गए
बेंगलुरु, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मोबाइल चोरी के आरोप में 13 लोगों को धर दबोचा, जिनमें नौ नाबालिग भी शामिल हैं। इस मामले में पुलिस ने कुल 75 मोबाइल जब्त किए हैं।
दिल्ली: दयालपुर में हुई चाकूबाजी की घटना को पुलिस ने सुलझाया, हिरासत में तीन...
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर इलाके में हुए चाकूबाजी के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है। इस वारदात में 26 वर्षीय युवक कैफ की मौत हो गई थी। युवक को अस्पताल लाए जाने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।
बेंगलुरु के वर्थुर में सड़क पर युवक की हत्या, पुलिस ने जांच शुरू की
कर्नाटक, 4 अप्रैल ( आईएएनएस)। बेंगलुरु शहर के वर्थुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में शुक्रवार देर रात भयावह घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बालागेरे मुख्य सड़क पर स्थित 'स्कंदा एलिना अपार्टमेंट' के सामने सार्वजनिक सड़क पर कुछ अज्ञात अपराधियों ने हथियारों का उपयोग करते हुए एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मृतक की उम्र लगभग 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
छत्तीसगढ़ के महासमुंद में 282 किलो गांजा के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 2 करोड़...
महासमुंद, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उड़िशा से महाराष्ट्र ले जाए जा रहे भारी मात्रा में गांजा को जब्त करते हुए 5 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में कुल 2 करोड़ 6 लाख 45 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है, जिसमें 1 करोड़ 40 लाख 95 हजार रुपए कीमत का 281.900 किलो गांजा भी शामिल है।

