200 करोड़ की ठगी मामला: लीना मारिया की जमानत पर टली सुनवाई
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। 200 करोड़ रुपए की ठगी से जुड़े मामले में आरोपी और सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी फिल्म अभिनेत्री लीना मारिया की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दाखिल जमानत याचिका पर शनिवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई टल गई है। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 6 अप्रैल की तारीख निर्धारित की है।
बदरपुर में एनकाउंटर, 20 से ज्यादा मामलों में वांछित बदमाश गिरफ्तार
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। साउथ ईस्ट दिल्ली में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने बदरपुर इलाके में शुक्रवार देर रात एक बदमाश को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहम्मद सलीम उर्फ गंजा के रूप में हुई है। वह कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहा था।
दिल्ली में नशे के खिलाफ अभियान तेज, 56 ग्राम स्मैक के साथ महिला गिरफ्तार
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के शाहदरा इलाके में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के पास से 56.39 ग्राम स्मैक भी जब्त किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई जा रही है।
एएनएस ने दो ड्रग सप्लायर्स को किया गिरफ्तार, 23 लाख का गांजा और 2.65...
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस के पूर्वी जिले की एंटी-नारकोटिक्स स्क्वाड (एएनएस) ने दो ड्रग सप्लायर्स को गिरफ्तार किया है। आरोपी नदीम और मोनू उर्फ अभिषेक ने दिल्ली के शशि गार्डन और शास्त्री मोहल्ले में व्यावसायिक मात्रा में गांजा जमा करके बेचने का काम करते थे।
पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर साजिश रचने वाला गिरोह बेनकाब, यूपी एटीएस ने चार...
लखनऊ, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश एटीएस ने एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया है, जो पाकिस्तानी हैंडलर्स के इशारे पर भारत में दहशत और आतंक फैलाने की साजिश रच रहा था। इस गिरोह का मुख्य उद्देश्य देश के महत्वपूर्ण संस्थानों, रेलवे संपत्तियों और राजनीतिक व्यक्तियों को निशाना बनाकर नुकसान पहुंचाना था।
पीएमएलए केस में जवाद अहमद सिद्दीकी की न्यायिक हिरासत 17 अप्रैल तक बढ़ी
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में अल-फलाह यूनिवर्सिटी ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी की जमानत याचिका शनिवार को साकेत कोर्ट ने खारिज कर दी है। कोर्ट ने सिद्दीकी को 17 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दिल्ली: द्वारका में पुलिस की कार्रवाई, चोरी की स्कूटी और अवैध चाकू के साथ...
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। द्वारका में मुस्तैद पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को दबोचा है। तलाशी में आरोपी के कब्जे से चोरी की स्कूटी और एक बटनदार चाकू मिला। सख्ती से पूछताछ करने पर पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक और चोरी की दोपहिया वाहन भी बरामद किया है।
बिहार में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
किशनगंज, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के सीमावर्ती किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड समेत अन्य फर्जी प्रमाण पत्र और दस्तावेज बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में पुलिस ने टेढ़ागाछ बलुआजगीर निवासी आरोपी मनोहर कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि यह अंतरराज्यीय गिरोह है। पुलिस अब घुसपैठियों के संपर्क से जांच करने की बात कह रही है।
द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, आदतन बदमाश गिरफ्तार, देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के द्वारका जिले की विशेष पुलिस टीम ने एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी रनहोला थाना क्षेत्र का घोषित बदमाश और जिला बदर है, जिसकी पहचान विपिन उर्फ रिंकू उर्फ बोना के रूप में हुई है। उसके पास से एक देसी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
दिल्ली पुलिस सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त, बाइक स्टंट करने वालों को जारी किया...
नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस लगातार सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने में लगी हुई है। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो शो बाजी और रील बनाने के चक्कर में चलती बाईक पर ऐसे करतब दिखा रहे हैं जो न केवल उनकी जान के लिए जोखिम बन सकता है, बल्कि दूसरे लोगों को भी खतरे में डाल सकता है।

