करण जौहर ने मनीष मल्होत्रा को दी बधाई, बोले- ‘आपने भारतीय फैशन को दुनिया...

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्ममेकर करण जौहर और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दोस्ती काफी गहरी है। दोनों ने कई सालों तक साथ काम किया है। इस बीच करण ने मनीष मल्होत्रा के लंबे और शानदार सफर को याद करते हुए उनके लिए एक पोस्ट साझा किया। उन्होंने बताया कि कैसे मनीष ने सिर्फ फैशन की दुनिया में ही नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा की सोच और अंदाज को भी बदलने का काम किया है।

सीमा सजदेह ने बताया शो में आने से पहले सोहेल ने दी थी खास...

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। फैशन डिजाइनर और एंटरप्रेन्योर सीमा सजदेह इन दिनों रियलिटी शो 'द अलायंस' को लेकर चर्चा में हैं। शो में कदम रखने से पहले सीमा ने अपनी तैयारियों, उत्सुकता और पूर्व पति अभिनेता-निर्माता सोहेल खान के साथ हुई बातचीत को लेकर कई बातें साझा की हैं। सीमा ने बताया कि सोहेल ने उन्हें शो में जाने से पहले जरूरी सलाह दी थी, जिसे वह हमेशा याद रखेंगी।

जीनत अमान के सुपरहिट गीतों पर देर रात तक झूमी ‘मडगांव फाइल्स’ की टीम,...

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री पल्लवी जोशी अक्सर अपने काम और अनुभवों को लेकर खुलकर बात करती दिखाई देती हैं। इस बार उन्होंने आईएएनएस से बातचीत के दौरान दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। पल्लवी जोशी बताया कि जब जीनत अमान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 50 साल पूरे किए थे, तब 'मडगांव फाइल्स' के सेट पर पूरी टीम ने उनके लिए एक खास सरप्राइज रखा था।

राजीव खंडेलवाल ने ट्रांसजेंडर समुदाय से मांगी माफी, बोले-समाज की गलतियों पर मैं शर्मिंदा...

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता राजीव खंडेलवाल अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। इस कड़ी में टीवी शो 'तुम हो ना – घर की सुपरस्टार' में उन्होंने ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को लेकर अपने विचार पेश किए और उनसे माफी मांगते हुए कहा कि समाज की ओर से हुई गलतियों पर वह शर्म से अपना सिर झुकाते हैं।

फिल्म निर्माण में उतरेंगी सना सईद, शेयर किया ‘प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट’ का पहला ड्राफ्ट

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री सना सईद ने बतौर फिल्म निर्माता अपनी पहली फीचर फिल्म 'प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट' का पहला ड्राफ्ट पूरा होने पर जश्न मनाया। उनको ड्राफ्ट (कहानी या स्क्रिप्ट का प्रारंभिक मसौदा) मिल गया है। सना सईद 'बियॉन्ड मैजिक स्टूडियोज' के तहत एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं। अभिनेत्री इस फिल्म में एक्टिंग भी करेंगी।

गुरु दत्त की 101वीं जयंती पर जैकी श्रॉफ ने दी श्रद्धांजलि, शेयर की यादगार...

मुंबई, 9 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार जैकी श्रॉफ ने भारतीय सिनेमा के महान दूरदर्शी और मशहूर फिल्ममेकर-एक्टर गुरु दत्त को उनकी 101वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

‘सतलुज’ को ओटीटी से हटाए जाने पर नीरू बाजवा बोलीं, हमें साफ-साफ वजह पता...

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने सोशल मीडिया पर दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटाए जाने पर निराशा जाहिर की है। फिल्म को रिलीज होने के सिर्फ 2 दिन बाद ही हटा दिया गया था।

उर्वशी ढोलकिया बर्थडे स्पेशल : सिंगल मदर से टीवी की आइकॉनिक विलेन तक का...

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। किसी भी ड्रामा, फिल्म या सीरियल की सफलता में एक दमदार खलनायक का किरदार अहम भूमिका निभाता है, जो कहानी में रोमांच लाने के साथ दर्शकों को बांधे रखता है। भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री में कई ऐसे विलेन रहे हैं, जिन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग से धारावाहिकों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। मनोरंजन जगत में ऐसे लोकप्रिय विलेन के किरदार निभाने वाले नामों में एक उर्वशी ढोलकिया हैं।

रंजीत ने साझा किया प्रेम चोपड़ा से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, बोले-‘ठाकुर’ कहकर बुलाता था

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म इंडस्ट्री के अनुभवी अभिनेता रंजीत ने स्क्रीन के दिग्गज कलाकार प्रेम चोपड़ा से दोबारा मिलकर पुरानी यादें ताजा कीं।

डेली सोप ‘राक्षस’ बन गए, रचनात्मकता हुई प्रभावित : पल्लवी जोशी

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री और फिल्ममेकर पल्लवी जोशी का मानना है कि डेली सोप्स (रोजाना प्रसारित होने वाले धारावाहिकों) ने भारतीय टेलीविजन को पूरी तरह बदल दिया है। उनके अनुसार, इनकी वजह से टेलीविजन पर बड़े और अव्यवस्थित प्रोडक्शन शेड्यूल का चलन बढ़ा है, जिससे रचनात्मकता प्रभावित हुई है।

खरी बात