‘जब शिखर है तो चिंता किस बात की’, रोहित शर्मा ने शिखर धवन को...
मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व ओपनिंग पार्टनर शिखर धवन की जोड़ी ने क्रिकेट के मैदान पर कई यादगार पारियां खेली हैं। अब रोहित शर्मा ने शिखर धवन के साथ अपने इसी खास रिश्ते को याद किया। उन्होंने बताया कि धवन के साथ उनकी दोस्ती बाकी साथियों से थोड़ी अलग रही है, क्योंकि दोनों ने बहुत कम उम्र में साथ खेलना शुरू कर दिया था।
दूसरों की शादी में बिना बुलाए पहुंच जाते थे अनिल कपूर, अभिनेता ने साझा...
मुंबई, 18 सितंबर (आईएएनएस)। क्विज गेम शो 'इंडिया के टॉप 1 पर्सेंट' में अभिनेता अनिल कपूर ने अपने बचपन का एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसे सुनकर आज भी उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। उन्होंने बताया कि मुंबई के चेंबूर के तिलक नगर में रहने के दौरान उनकी और उनके दोस्तों की नजर जैसे ही किसी शादी पर पड़ती थी, उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता था।
सलमान खान समेत कई सेलेब्स ने पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु...
मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। सलमान खान ने प्रधानमंत्री को अपने संदेश में ‘नरेंद्र भाई’ कहकर संबोधित किया और उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की कामना की।
टीआईएफएफ में ‘फूलन’ को मिला स्टैंडिंग ओवेशन, रिची मेहता बोले- फूलन देवी थीं...
मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्ममेकर रिची मेहता की फिल्म 'फूलन' को 51वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्टैंडिंग ओवेशन मिला। फिल्ममेकर का मानना है कि जिन पर यह फिल्म बनी है, वह एक ऐसी लीजेंड थीं, जिन्हें लोगों ने गलत समझा था। यह जरूरी था कि मिथकों को हटाकर उनके अंदर के इंसान को दिखाया जाए।
आदित्य रिखारी और संजू राठौड़ ‘स्पॉटलाइट सीजन 4’ में आएंगे नजर, नए म्यूजिक और...
मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। भारत में म्यूजिक की दुनिया लगातार बदल रही है। अब सिर्फ बड़े नाम ही नहीं, बल्कि अलग-अलग शहरों और भाषाओं से आने वाले नए कलाकार भी अपनी आवाज और अलग म्यूजिक स्टाइल के साथ लोगों के बीच पहचान बना रहे हैं। इसी तरह के कलाकारों को एक मंच देने वाला म्यूजिक प्लेटफॉर्म 'स्पॉटलाइट' अब अपने चौथे सीजन के साथ लौट आया है। इस सीजन का आदित्य रिखारी और संजू राठौड़ भी हिस्सा होंगे। दोनों ही इस नए सफर को लेकर काफी उत्साहित हैं।
अनिल कपूर ने बताया खुद को क्यों मानते हैं सोनम-रिया के लिए डबल बोनस...
मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता अनिल कपूर जल्द ही गेम रियलिटी शो 'इंडिया के टॉप 1%' में होस्ट के तौर पर नजर आएंगे। अभिनेता ने बताया कि वह खुद को अपनी दोनों बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर के लिए डबल बोनस पिता क्यों मानते हैं।
‘प्रेम कीटाणु’ का इमोशनल गाना ‘इश्क का गुलाम’ आया सामने, दिल टूटने के दर्द...
मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेता वीर पहाड़िया की आगामी हिंदी रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'प्रेम कीटाणु' के मेकर्स ने गुरुवार को गाना 'इश्क का गुलाम' रिलीज कर दिया है। यह एक भावुक और दिल टूटने के दर्द को बयां करने वाला गीत है।
‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर रिलीज, बड़े पर्दे पर दिखेगी रामायण की दिव्य...
मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की' के मेकर्स ने गुरुवार को इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया। यह फिल्म प्राचीन महाकाव्य रामायण की गाथा को बड़े पर्दे पर पेश करती है, जिसका उद्देश्य इसके मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
शिल्पा शेट्टी ने किए लालबागचा राजा के दर्शन, 100 साल पुराने झुमके ने खींचा...
मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हाल ही में छोटी बहन समिता शेट्टी और परिवार के साथ मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए गईं थीं, जहां उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान अभिनेत्री के पारंपरिक लुक ने खास चर्चा बटोरी।
कैलिफोर्निया में दीप्ति नवल ने की अश्विनी भावे से मुलाकात, शेयर कीं तस्वीरें
मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री दीप्ति नवल ने हाल ही में अमेरिका दौरे पर कैलिफॉर्निया में अभिनेत्री अश्विनी भावे से मुलाकात की। इस मुलाकात की झलकियां अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर शेयर की। साथ ही उन्होंने दोनों के बीच हुई बातचीत और बॉन्ड के बारे में बताया।
