‘द अनफिनिश्ड टूर’ की तैयारी में बादशाह, ढेरों बैग्स के साथ एयरपोर्ट पर आए...
मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। मशहूर रैपर बादशाह अपने संगीत और स्टाइल के लिए भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। उनकी खासियत सिर्फ उनकी रैपिंग नहीं, बल्कि उनके फैंस से जुड़ने का तरीका भी है। सोशल मीडिया पर उनकी हर पोस्ट उनके चाहने वालों के चेहरे पर मुस्कान ला देती है।
मैडॉक फिल्म्स ने ‘थामा’ में फिर किया हॉरर-कॉमेडी का जादू! विक्की कौशल ने की...
मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। 'स्त्री', 'स्त्री-2', और 'भेड़िया' जैसी फिल्में देने के बाद अब मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी 'थामा' का टीजर मंगलवार को रिलीज हो गया है। अभिनेता विक्की कौशल ने इसका टीजर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए तारीफ की है।
हो गया कन्फर्म, ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ का हिस्सा होंगे बॉबी देओल
मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि, वे एक्टर नहीं बल्कि एक निर्देशक के रूप में इस सीरीज से डेब्यू करने जा रहे हैं। किंग खान के फैंस इसका इंतजार काफी दिनों से कर रहे थे।
राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर बॉलीवुड एक्ट्रेस बीना काक ने दी श्रद्धांजलि
मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। हर साल 20 अगस्त को देशभर में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है, जो भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर उनके योगदान को याद करने का दिन है। राजीव गांधी, जिन्हें आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में याद किया जाता है, ने देश के विकास में अनेक महत्वपूर्ण पहल की थीं। उनके राजनीतिक जीवन और कार्यों ने भारत को नई दिशा दी। इस खास दिन पर देश के कई गणमान्य व्यक्ति, कलाकार और आम लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस कड़ी में बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री और कांग्रेस नेता बीना काक ने भी राजीव गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
नाती वायु के जन्मदिन पर अनिल कपूर का छलका प्यार, कहा- ‘तुम हमारे जीवन...
मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ने अपने नाती वायु के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर प्यार से भरा पोस्ट साझा किया। उन्होंने लिखा कि जब से वायु उनके जीवन में आया है, तब से उनके आसपास प्यार और खुशियां भर गई हैं।
‘चिरंजीवी हनुमान’ पर अनुराग कश्यप की तीखी प्रतिक्रिया से फिर उभरा ‘एआई बनाम आर्ट’...
मुंबई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। अबुंदंतिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले एआई जनरेटेड फिल्म 'चिरंजीवी हनुमान- द इटरनल' के निर्माण की घोषणा की गई है। रामायण और पुराणों की कहानियों पर आधारित यह फिल्म अगले साल रिलीज की जाएगी। हालांकि फिल्म की घोषणा के साथ विवादों ने भी जन्म ले लिया है। फिल्म में एआई के इस्तेमाल पर कई बड़ी हस्तियों ने नाराजगी जताई है। अभिनेता और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
सोहा अली खान का नया पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ जल्द होगा लॉन्च, महिलाओं से...
मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाली अभिनेत्री सोहा अली खान जल्द ही नया पॉडकास्ट ‘ऑल अबाउट हर’ लॉन्च करने जा रही हैं। अभिनेत्री ने बताया कि इस पोडकास्ट में वह महिलाओं के रोजमर्रा के कई विषयों पर चर्चा होगी।
पौधे आपको बेहतर इंसान बनाते हैं : जैकी श्रॉफ
मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता जैकी श्रॉफ अपनी एक्टिंग के साथ ही प्रकृति-प्रेमी के तौर पर भी प्रशंसकों के बीच खास पहचान रखते हैं। अभिनेता ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान खुद को 'ग्रीन क्रूसेडर' यानी हरियाली का योद्धा बताया है। उन्होंने कहा कि पौधों ने उन्हें धैर्य और जमीन से जुड़े रहने की सीख दी है। उनकी जिंदगी में कई बड़े बदलाव लाए।
ट्रेंड कर रहा ‘ओह मामा टेटेमा’, नोरा फतेही ने फैंस का किया धन्यवाद
मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन और एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका नया म्यूजिक वीडियो 'ओह मामा टेटेमा' रिलीज हुआ है, जो कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। इस गाने में नोरा ने सिर्फ अपने डांस का ही जलवा नहीं दिखाया, बल्कि पहली बार उन्होंने गाने में अपनी आवाज भी दी है। उनके फैंस इस नए अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं। इसी बीच, नोरा ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है।
ईशा कोप्पिकर का स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया पर छाया, फैंस बोले- ‘सिंपल स्टाइल में...
मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव नजर आ रही हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ नई तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो उनकी कार के अंदर ली गई हैं। इन फोटोज में ईशा का सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज नजर आ रहा है। तस्वीरें पोस्ट करते ही फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।











