फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड बनने के बाद उत्साहित हैं निकिता पोरवाल, बोलीं- संजय लीला...
मुंबई, 22 अक्टूबर, (आईएएनएस) । मध्य प्रदेश की निकिता पोरवाल के सिर फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज सजा है। निकिता को देश भर से इस उपलब्धि के लिए बधाइयां मिल रही हैं, जिसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं। फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड निकिता पोरवाल ने आईएएनएस से बात की। निकिता पोरवाल ने कहा कि मैं अपने आगे के सफर को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मध्य प्रदेश से किसी ने पहली बार यह ताज जीता है, इस वजह से मैं खास तौर पर उत्साहित हूं।
भारतीय फैशन पर बोलीं करीना कपूर खान- एक बेहतरीन दौर चल रहा है
मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिल्म जगत की सबसे ज्यादा स्टाइलिश और खूबसूरत अभिनेत्रियों की बात करें तो उस लिस्ट में करीना कपूर का नाम टॉप पर आता है। 'एनडीटीवी वर्ल्ड समिट-2024' में करीना कपूर खान ने भारतीय परिधान के प्रति अपने प्यार का इजहार किया है। इसके साथ ही 'बेबो' ने कहा कि भारत में फैशन का एक बेहतरीन दौर चल रहा है।
अपने अपकमिंग प्राेजेक्ट में बेहद बिजी हैं अभिनेता अक्षय ओबेरॉय
मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेता अक्षय ओबेरॉय इन दिनों जयपुर में वरुण धवन अभिनीत फिल्म "सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी" और बैंगलोर में यश की "टॉक्सिक" के साथ अपने साउथ डेब्यू के कई सेटों के बीच काम कर रहे हैं। वह जल्द ही अपने अगले प्रोजेक्ट "रेजिडेंट" के लिए यूरोप जाएंगे।
मैटेलिक गाउन में रवीना टंडन ने जीता फैंस का दिल
मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। 90 के दशक की बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री रवीना टंडन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के लिए मेटैलिक एसिमिट्रिकल गाउन में फोटो शेयर की है, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।
जैकी श्रॉफ के फार्म पर आया नया नन्हा सदस्य, अभिनेता ने बताया नाम
मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। वरिष्ठ अभिनेता जैकी श्रॉफ नेचर लव को लेकर प्रशंसकों के बीच खासा लोकप्रिय हैं। इस बीच अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स के लिए एक ताजा वीडियो डाला है। इसमें वह नन्हें सदस्य के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।
दुनिया भर में अपनी पहचान बना रही हैं भारतीय महिलाएं: अनसूया सेनगुप्ता
मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री अनसूया सेनगुप्ता को लगता है कि पिछले एक दशक से कला के क्षेत्र में महिलाएं गजब का काम कर रही हैं और अब सिनेमा की दुनिया भी उनकी आवाज सुन रही है।
बिग बॉस से बाहर होने के बाद बोलीं हेमा शर्मा- मैं विजेता हूं
मुंबई, 22 अक्टूबर, (आईएएनएस)। सलमान खान के विवादित रियलिटी टीवी शो से प्रतियोगी हेमा शर्मा बाहर हो चुकी हैं। घर से बाहर होने के बाद हेमा ने आईएएनएस से बात करते हुए कई खुलासे भी किए।
‘दो पत्ती’ के प्रमोशन के लिए जयपुर में शानदार लुक में दिखीं काजोल, कहा-...
मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार काजोल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'दो पत्ती' के प्रमोशन के लिए जयपुर में हैं। यहां वह कढ़ाईदार पैंटसूट में बेहद ही खूबसूरत नजर आईं।
अमिताभ बच्चन का पसंदीदा पकवान दुनिया भर में उपलब्ध
मुंबई, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के आगामी एपिसोड में मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने अपने पसंदीदा पकवान का खुलासा किया। हॉट सीट पर आए हर्ष उपाध्याय से बिग बी ने बताया कि एक स्नैक है जो उन्हें बहुत पसंद है और वह है वड़ा पाव।
सोनम कपूर के लाडले वायु को ऐसे तैयार करते हैं पापा आनंद
मुंबई, 22 अक्टूबर, (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम ने बेटे को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। सोनम ने बताया है कि वायु के पापा उन्हें किस तरह से तैयार करते हैं।











